लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Taja Khabar: लॉकडाउन की वजह से मां-बाप शादी में नहीं हो सके शामिल, पुणे पुलिस ने सभी रस्में निभा किया कन्यादान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2020 14:46 IST

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 790 नए मामले आए हैं जिनमें से 547 अकेले मुंबई से हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे राज्य में अभी तक 12,296 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में पिछले 24 घंटे में वायरस संक्रमण से 36 और लोगों की मौत हुई है जिनमें से 27 लोगों की मौत मुंबई में हुई है।

पुणे:कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन जारी है। लोग कई दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में प्रशासन लोगों की मदद के लिए आगे आ रही है। इस बीच महाराष्ट्र के पुणे पुलिस की वाहवाही हो रही है। दरअसल, लॉकडाउन की वजह से मां-बाप के शादी में शामिल न हो पाने पर पुणे पुलिस ने शादी की सारी रस्में निभाईं। सारी तैयारी पुलिस प्रशासन ने की। इतना ही नहीं कन्यादान भी पुलिस ने किया। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दूल्हा ने कहा कि DCP और कमिश्नर से परमिशन लेने से लेकर शादी की सारी तैयारियां इंस्पेक्टर प्रकाश ने की। इतना ही नहीं कन्यादान भी पुलिस ने ही किया। उन्होंने कहा कि आज इनकी वजह से हमारी शादी हुई, मैं इनका धन्यवाद देना चाहूंगा।

 

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 790 नए मामले, 36 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 790 नए मामले आए हैं जिनमें से 547 अकेले मुंबई से हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में अभी तक 12,296 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में पिछले 24 घंटे में वायरस संक्रमण से 36 और लोगों की मौत हुई है जिनमें से 27 लोगों की मौत मुंबई में हुई है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अभी तक 521 लोगों की मौत हुई है।

मुंबई में अभी तक 8,359 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि संक्रमण से 322 लोगों की मौत हुई है। इलाज के बाद कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए 121 लोगों को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अभी तक 2,000 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में अभी तक 1,61,092 लोगों के नमूनों की जांच की गयी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है