लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: एनसीपी से होगा डिप्टी सीएम, कांग्रेस को मिलेगा स्पीकर का पद: प्रफुल्ल पटेल

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 27, 2019 22:59 IST

Maharashtra: एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा है कि उद्धव ठाकरे सरकार में डिप्टी सीएम पद एनसीपी और स्पीकर पद कांग्रेस को मिलेगा

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में नई सरकार में स्पीकर पद कांग्रेस को मिलेगाउद्धव सरकार में डिप्टी सीएम और डिप्टी स्पीकर पद एनसीपी को मिलेंगे

महाराष्ट्र में एनसीपी-शिवसेना-कांग्रेस के गठबंधन से बनने वाली उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार में डिप्टी सीएम सिर्फ एनसीपी से होगा, जबकि स्पीकर कांग्रेस से होगा। तीनों पार्टियों नेताओं की बुधवार रात हुई बैठक के बाद ये जानकारी एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने दी। 

उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे सरकार में एक ही डिप्टी सीएम होगा, जो एनसीपी से होगा। उन्होंने कहा कि स्पीकर कांग्रेस से जबकि डिप्टी स्पीकर एनसीपी से होगा। 

प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि गुरुवार को होने वाले शपथ ग्रहण में हर पार्टी से 1 या दो विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। पटेल ने कहा कि कुल कितने मंत्री शपथ लेंगे इसका फैसला भी बुधवार रात किया को जाएगा। 

इससे पहले बुधवार को नव निर्वाचिक विधायकों को शपथ दिलवाई गई। एनसीपी के बागी नेता अजित पवार पार्टी में वापस लौट आए और उन्हें पार्टी प्रमुख और अपने चाचा शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले को गले लगाते देखा गया।

इन तीनों दलों के गठबधंन से बने महा विकास अघाड़ी की सरकार के नेता के तौर पर उद्धव ठाकरे गुरुवार को शिवाजी पार्क में महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे।

टॅग्स :महाराष्ट्रकांग्रेसप्रफुल्ल पटेलराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशिव सेनामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019Maharashtra Assembly Election
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos