लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शिवसेना ने शुरू की एनसीपी से चर्चा, संजय राउत ने शरद पवार से मुलाकात के बाद कहा, 'वह राजनीति हालातों से चिंतित'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 6, 2019 15:26 IST

Maharashtra: महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि शरद पवार राजनीतिक हालातों से चिंतितकांग्रेसी अहमद पटेल ने नितिन गडकरी से मुलाकात को बताया किसानों से जुड़ा मुद्दा

महाराष्ट्र में नई सरकार गठन को लेकर बढ़ती हुई सरगर्मियों के बीच बुधवार को जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता नितिन गडकरी से मुलाकात की, तो वहीं बीजेपी के साथ सहमति न बना पाने वाली शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की।

हालांकि नितिन गडकरी से हुई मुलाकात को पटेल ने राजनीतिक न बताते हुए किसानों के मुद्दे से जुड़ा हुआ बताया। 

संजय राउत ने की शरद पवार से मुलाकात

वहीं बीजेपी के साथ सरकार गठन को लेकर अब तक बात न बन पाने के बाद शिवेसना नेता संजय राउत बुधवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मिले। इस मुलाकात के बाद राउत ने कहा, 'वह राज्य और देश के के एक वरिष्ठ नेता हैं। वह महाराष्ट्र के वर्तमान राजनीतिक हालातों से चिंतित हैं। हमारे बीच संक्षिप्त चर्चा हुई।'

सीएम पद को लेकर अटका है बीजेपी-शिवसेना के बीच मामला

महाराष्ट्र में नई सरकार गठन को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच सहमति नहीं बन पाई है। 24 अक्टूबर को आए चुनाव नतीजों के बाद से ही शिवसेना बीजेपी से चुनाव पूर्व किए 50: 50 फॉर्मले के तहत दोनों पार्टियों के लिए ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री पद की मांग पर अड़ी है। 

उधर बीजेपी ने साफ कह दिया है कि शिवसेना से ऐसी कोई मांग नहीं की गई थी और देवेंद्र फड़नवीस ही महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। 

बीजेपी शिवसेना को मनाने की कोशिशों में उसे कई नए ऑफर दे चुकी है, लेकिन अपने रुख पर कायम शिवसेना ने स्पष्ट कह दिया है कि जब पहले ही सबकुछ तय हो चुका था और अब नए प्रस्ताव पर समय क्यों बर्बाद करें।

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 24 अक्टूबर को आए नतीजों में बीजेपी ने 105 जबकि शिवसेना को 56 सीटें जीती हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाशरद पवारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नितिन गडकरीकांग्रेसमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'