लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शिवसेना राज्यपाल के फैसले के खिलाफ जाएगी सुप्रीम कोर्ट, गवर्नर ने ठुकरा दी थी अतिरिक्त समय की मांग: रिपोर्ट

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 12, 2019 13:32 IST

Shiv Sena: महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच शिवसेना राज्यपाल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना राज्यपाल के अतिरिक्त समय न दिए जाने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा सकती हैराज्यपाल ने ठुकरा दी थी शिवसेना की 24 घंटे की और मोहलत दिए जाने की मांग

शिवसेना महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रही है। 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शिवसेना ये कदम सोमवार को राज्यपाल द्वारा उसकी सरकार बनाने के लिए उसका दावा साबित करने के लिए और मोहलत को ठुकराए जाने को लेकर उठा सकती है। 

राज्यपाल ने ठुकरा दी थी शिवसेना की अतिरिक्त समय की मांग

राज्यपाल ने सोमवार शाम को शिवसेना द्वारा समर्थन पत्र न पेश कर पाने के बाद महाराष्ट्र चुनावों में तीसरे सबसे बड़े दल बनकर उभरे एनसीपी को सरकार बनाने का न्योता दिया था। 

शिवसेना ने इससे पहले सोमवार को कांग्रेस-एनसीपी के साथ सरकार बनाने की कोशिशों के तहत अपने नेता अरविंद सावंत को केंद्रीय मंत्रिपरिषद से वापस बुला लिया था, जिसे 30 सालों में दूसरी बार इन दो दलों का नाता टूटने के तौर पर देखा जा रहा है।

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे सोमवार को राज्यपाल के पास अपनी पार्टी को सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए आवश्यक विधायकों के समर्थन पत्र को पेश करने के लिए 24 घंटे की और मोहलत देने की पेशकश की थी, जिसे राज्यपाल ने ठुकरा दिया था।

शिवसेना का कहना है कि, राज्यपाल ने बीजेपी को सरकार बनाने के लिए अपना दावा पेश करने की इच्छा व्यक्त करने और अपना संख्या बल साबित करने के लिए तीन दिनों का समय दिया था। 

इस रिपोर्ट के मुताबिक, सीनियर वकील और पूर्व कांग्रेसी मंत्री कपिल सिब्बल इस मामले में शिवसेना की तरफ से केस लड़ सकते हैं। सिब्बल ने हालांकि अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

महाराष्ट्र चुनावों में 

टॅग्स :शिव सेनामहाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी