लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: 52 वर्षीय शिवसेना विधायक रमेश लटके का दिल का दौरा पड़ने से दुबई में निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2022 09:51 IST

शिवसेना के नेता एवं महाराष्ट्र के विधायक रमेश लटके का दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। लटके मुंबई शहर के अंधेरी ईस्ट विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे। वह कई बार बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में पार्षद भी रहे।

Open in App
ठळक मुद्देलटके का दुबई में बुधवार को निधन हो गया, जहां वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए थे।लटके पहली बार 2014 में अंधेरी पूर्व से महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए थे।2019 में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार एम. पटेल को हराया।

मुंबई: शिवसेना के नेता एवं महाराष्ट्र के विधायक रमेश लटके का दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘लटके का दुबई में बुधवार को निधन हो गया, जहां वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए थे।’’

लटके मुंबई शहर के अंधेरी ईस्ट विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे। पदाधिकारी ने कहा, ‘‘हमने उनके शव को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पार्टी के अन्य नेताओं को सूचित कर दिया है। हमें उम्मीद है कि शव बृहस्पतिवार को वापस लाया जाएगा।’’

कांग्रेस के सुरेश शेट्टी को हराकर, लटके पहली बार 2014 में अंधेरी पूर्व से महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए थे। 2019 में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार एम. पटेल को हराया। वह कई बार बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में पार्षद भी रहे।

भाजपा विधायक नीतीश राणे ने ट्वीट कर कहा कि शिवसेना विधायक रमेश लटके के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं! मुझे याद है कुछ महीने पहले आंगनवाड़ी जात्रा के लिए कोकन की उड़ान में उनसे मुलाकात हुई थी.. मैंने डाइटिंग के कारण इतना वजन कम करने के लिए उनकी प्रशंसा की थी.. वह पार्टी लाइनों से परे एक दोस्त थे.. अविश्वसनीय !!

आप मुंबई के कार्यकारी अध्यक्ष रुबेन मस्कारेनहास ने कहा कि रमेश लटके के परिवार के प्रति गहरी संवेदना। उनकी आत्मा को शांति दें। ओम शांति।

(भाषा से इनपुट के साथ)

टॅग्स :महाराष्ट्रMLAशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'