लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शिंदे खेमा बिफरा भाजपा-अजित पवार की खिचड़ी पर, विधायक संजय शिरसाट ने कहा, "अगर पवार सीएम बने तो हम नहीं होंगे सरकार का हिस्सा"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 24, 2023 11:17 IST

महाराष्ट्र के सियासी हलके में में सीएम शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार को गिराने और एनसीपी नेता अजित पवार के मुख्यमंत्री बनने की संभावना वाली खबरों पर शिंदे खेमे ने साफ चेतावनी दे दी कि अगर भाजपा अजित पवार को आगे करके कोई खेल खेलने का प्रयास कर रही है तो यह उसके लिए घातक होगा।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के सियासी हलके में आने वाले बदलाव को लेकर शिंदे खेमें ने भाजपा को दी चेतावनी अगर भाजपा एनसीपी नेता अजित पवार के साथ मिलकर खिचड़ी पकाई तो अंजाम बुरा होगाभाजपा अगर अजित पवार को सीएम बनाने के लिए कोई चाल चलती है तो उसे वादा खिलाफी कहेंगेसरकार बनाते वक्त तय हुआ था कि भाजपा और शिंदे खेमा अगले विधानसभा चुनाव तक साथ रहेंगे

मुंबई: महाराष्ट्र मे तेजी से बदल रही सियासी फिजा में भाजपा के साथ सत्ता पर काबिज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे ने उन खबरों पर तीखी नाराजगी जताई है, जिसमें यह कहा जा रहा है कि आने वाले निकट समय में भाजपा एकनाथ शिंदे की जगह एनसीपी नेता अजित पवार को मुख्यमंत्री बना सकती है।

सियासी हलके में शिंदे नेतृत्व वाली सरकार को गिराने और एनसीपी नेता अजित पवार को मुख्यमंत्री बनाये जाने की भाजपा की संभावित कथित रणनीति पर शिवसेना के मुख्य सचेतक ने चेतावनी दी कि अगर भाजपा अजित पवार को आगे करके कोई खेल खेलने का प्रयास कर रही है तो यह उसके लिए घातक होगा।

इस संबंध में शिवसेना नेता भरत गोगावले ने कहा कि अजित पवार के आने का सीधा अर्थ होगा कि भाजपा शिवसेना के साथ किए गए समझौते का उल्लंघन करेगी। जबकि सरकार बनाते समय यह तय हुआ था कि भाजपा और शिंदे गुट 2024 में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव तक साथ रहेंगे और एकनाथ शिंदे ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि भाजपा अपने किये वादे का सम्मान करेगी।”

समाचार वेबसाइट द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार शिवसेना विधायक संजय शिरसाट ने मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए साफ कहा कि अगर विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की ओर से अजित पवार को मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश की जाती है तो एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना उस महाराष्ट्र सरकार का हिस्सा नहीं होगी।

उन्होंने कहा, "हमारी स्पष्ट नीति है और हम कहीं से भी दुविधा में नहीं हैं। पूरे महाराष्ट्र में सभी जानते हैं कि एनसीपी विश्वासघात करने वाली पार्टी है। हम कभी भी उस सत्ता में नहीं रहेंगे, जिसमें एनसीपी शामिल हो। अगर भाजपा ऐसा करती है और एनसीपी को सरकार में लाती है तो महाराष्ट्र की जनता इसे पसंद नहीं करेगी। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना इस कारण से ही टूटी क्योंकि उद्धव ने हमारे विरोध का बावजूद कांग्रेस और एनसीपी के साथ जाना मंजूर किया था।"

इस बीच महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें लोगों को भ्रमित करने का हुनर आता है, लेकिन इस बार अजित पवार के बयानों ने शरद पवार और एनसीपी को भ्रमित कर दिया है। यह बेहद मुश्किल है कि चाचा शरद पवार क्या सोच रहे हैं और भतीजे अजित पवार क्या सोच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पूरे महाराष्ट्र में भ्रम की स्थिति इस कारण से पैदा हो गई है क्योंकि एक तरफ को अजीत पवार ने शुक्रवार को कहा कि वह "100 फीसदी " मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं वहीं उनके चाचा और एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि जिसे जाना हो अपने बल पर जाए, पार्टी महाविकास अघाड़ी के साथ खड़ी है।

वहीं इन सियासी गुत्थागुत्थी के बीच शिवसेना (यूबीटी) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत के उस दावे ने सभी को चौंका दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि शिंदे की सरकार अगले 15 दिनों में गिर जाएगी। राउत ने कहा कि सरकार के जाने का डेथ वारंट पहले ही जारी किया जा चुका है।

उन्होंने कहा, “भाजपा ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को साफ कह दिया है कि वर्षा (मुख्यमंत्री का सरकारी आवास) से अपना बैग पैक कर लें, विदाई कभी भी संभव है क्योंकि कभी भी सुप्रीम कोर्ट का विधायकों की अयोग्यता संबंधी केस में फैसला आ सकता है और उसके बाद शिंदे सरकार को गिरना ही है।"

टॅग्स :एकनाथ शिंदेअजित पवारदेवेंद्र फड़नवीसBJPशिव सेनाउद्धव ठाकरेUddhav Thackeray
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो