लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र ने नर्सरी से पहली कक्षा के दाखिलों के लिए न्यूनतम आयु में छूट दी

By भाषा | Updated: December 21, 2021 16:44 IST

Open in App

पुणे, 21 दिसंबर महाराष्ट्र के शिक्षा विभाग ने अकादमिक वर्ष 2022-23 के लिए नर्सरी से लेकर पहली कक्षा के दाखिले के लिए न्यूनतम आयु में छूट दी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सरकार के 18 सितंबर 2020 के प्रस्ताव के अनुसार, स्कूल में दाखिले के लिए न्यूनतम आयु के लिए कट-ऑफ तारीख 31 दिसंबर है। इसके कारण अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में जन्मे बच्चों को स्कूलों में दाखिला लेने में दिक्कतें आ रही हैं।

सरकारी परिपत्र में सोमवार को कहा गया कि इस मुद्दे पर विचार करते हुए शिक्षा विभाग ने अकादमिक वर्ष 2022-23 के लिए दाखिले के वास्ते न्यूनतम आयु के मानदंड बदल दिए हैं। नए नियम के अनुसार, एक अक्टूबर 2018 से 31 दिसंबर 2019 के बीच जन्मे बच्चे तथा 31 दिसंबर 2022 तक तीन साल की न्यूनतम आयु पूरी कर चुके बच्चे नर्सरी में दाखिला ले सकते हैं।

इसी तरह एक अक्टूबर 2016 से 31 दिसंबर 2017 के बीच जन्मे बच्चे और 31 दिसंबर 2022 तक पांच साल की न्यूनतम आयु वाले बच्चे सीनियर केजी दाखिले के योग्य हैं।

पहली कक्षा के लिए न्यूनतम आयु 31 दिसंबर 2022 तक छह वर्ष होनी चाहिए। परिपत्र में कहा गया है कि प्राइमरी से पूर्व दाखिले के लिए आयु सीमा में छूट दी जा सकती है। कोई भी स्कूल उम्र संबंधी मुद्दे का हवाला देते हुए बच्चों को दाखिला देने से इनकार नहीं कर सकता।

परिपत्र में कहा गया है कि दाखिलों के लिए कोई ऊपरी सीमा तय नहीं की गयी है और इसमें छूट दी जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?