महाराष्ट्र बारिश : रायगढ़ जिले के 18,700 से अधिक परिवार प्रभावित

By भाषा | Published: August 2, 2021 03:48 PM2021-08-02T15:48:12+5:302021-08-02T15:48:12+5:30

Maharashtra rains: Over 18,700 families affected in Raigad district | महाराष्ट्र बारिश : रायगढ़ जिले के 18,700 से अधिक परिवार प्रभावित

महाराष्ट्र बारिश : रायगढ़ जिले के 18,700 से अधिक परिवार प्रभावित

अलीबाग, दो अगस्त महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड और पोलादपुर तालुका में 22 और 23 जुलाई को बाढ़ और वर्षाजनित घटनाओं के कारण कुल 18,751 परिवार प्रभावित हुए हैं। जिले के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि राज्य के राजस्व विभाग की ओर से किए गए सर्वेक्षण के मुताबिक महाड के 18 हजार परिवार और पोलादपुर के 751 परिवार प्रभावित हुए। बाढ़ के कारण 562 किसानों को भी नुकसान पहुंचा है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘महाड में 30 जबकि पोलादपुर में आठ मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा महाड में 8,121 मकानों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा जबकि पोलादपुर में यह संख्या 552 रही। बाढ़ के कारण 28 पशुपालन केन्द्रों को भी नुकसान पहुंचा है। अब तक 3,082 परिवारों को राज्य सरकार की ओर से चावल, गेंहू और मिट्टी का तेल समेत अन्य राहत सामग्री मुहैया कराई गयी है।’’

महाराष्ट्र राज्य विद्युत बोर्ड की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक रायगढ़ जिले में हुई भारी बारिश के कारण 345 गांवों में 1,078 ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra rains: Over 18,700 families affected in Raigad district

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे