लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Public Service Commission MPSC 2024: एक और परीक्षा स्थगित, छात्र क्या करें, कृषि विभाग से 258 पद खाली, जानें अब कब होगा परीक्षा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 22, 2024 15:37 IST

Maharashtra Public Service Commission MPSC 2024:परीक्षा की तैयारी कर रहे कई अभ्यर्थी मंगलवार रात से ही पुणे में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra Public Service Commission MPSC 2024: प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी इस घोषणा से संतुष्ट नहीं हैं। Maharashtra Public Service Commission MPSC 2024: सिविल सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया।Maharashtra Public Service Commission MPSC 2024: मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। 

Maharashtra Public Service Commission MPSC 2024:महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि इसने 25 अगस्त को होने वाली महाराष्ट्र राजपत्रित सिविल सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया है। आयोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह घोषणा की। एमपीएससी ने कहा कि आगामी दिनों में नयी तारीख की घोषणा की जाएगी। आयोग द्वारा ली जाने वाली इस परीक्षा की तैयारी कर रहे कई अभ्यर्थी मंगलवार रात से ही पुणे में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

वे परीक्षा की तिथि में बदलाव की मांग कर रहे हैं क्योंकि उसी दिन लिपिक पदों के लिए भारतीय बैंकिंग कार्मिक चयन (आईबीपीएस) परीक्षा भी है। एमपीएससी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज एक बैठक में, महाराष्ट्र राजपत्रित सिविल सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

परीक्षा की नयी तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।’’ हालांकि, प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी इस घोषणा से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे कृषि विभाग से 258 पदों को एमपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के दायरे में शामिल करने की अपनी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। 

टॅग्स :महाराष्ट्रPuneexam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'