महाराष्ट्र: देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, एक महिला सहित दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Published: September 21, 2021 10:07 AM2021-09-21T10:07:05+5:302021-09-21T10:07:05+5:30

Maharashtra: Prostitution gang busted, two people including a woman arrested | महाराष्ट्र: देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, एक महिला सहित दो लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र: देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, एक महिला सहित दो लोग गिरफ्तार

ठाणे (महाराष्ट्र), 21 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक महिला सहित दो लोगों को कथित तौर पर देह व्यापार गिरोह चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, मौके से पांच महिलाओं को बचाया भी गया है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि महिला और उसके साथी द्वारा लोगों को महिलाओं से मिलवाने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस के एक दल ने सोमवार दोपहर कपूरबावड़ी में एक जगह छापा मारा। यहां से बचाई गई महिलाओं को पुनर्वास गृह भेज दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Prostitution gang busted, two people including a woman arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे