लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र राजनीतिः शरद पवार और सुप्रिया सुले को झटका देंगे अजित पवार?, जयंत पाटिल होंगे शामिल, मंत्री संजय शिरसाट का दावा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2025 05:47 IST

Maharashtra Politics: शरद पवार की पार्टी में भूचाल आएगा। आप जयंत पाटिल को अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल होते देखेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजयंत पाटिल लंबे समय तक राकांपा (एसपी) में रहने के मूड में नहीं हैं।राकांपा और भाजपा राज्य में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के घटक हैं।उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के घटक दल हैं।

Maharashtra Politics: शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने दावा किया है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल शरद पवार की पार्टी छोड़कर अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा में शामिल होंगे। शिरसाट ने कहा, ‘‘मैंने पहले भी यह कहा है। जयंत पाटिल लंबे समय तक राकांपा (एसपी) में रहने के मूड में नहीं हैं।

शरद पवार की पार्टी में भूचाल आएगा। आप जयंत पाटिल को अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल होते देखेंगे।’’ शिरसाट की पार्टी, राकांपा और भाजपा राज्य में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के घटक हैं। उनकी टिप्पणी राकांपा (एसपी) के प्रदेश अध्यक्ष पाटिल के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके बारे में कुछ भी निश्चित नहीं है।

उनकी टिप्पणियों से यह भी चर्चा शुरू हो गई कि वह राकांपा (एसपी) छोड़ सकते हैं। कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि पाटिल राकांपा (एसपी) की राज्य इकाई के प्रमुख हैं और यह स्पष्ट है कि वह इन दिनों परेशान हैं। कांग्रेस, राकांपा (एसपी) और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के घटक दल हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाअजित पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवारSupriya Sule
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर