लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र की सियासत पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, चुनाव बाद शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन पर ऐतराज

By विनीत कुमार | Updated: November 22, 2019 15:53 IST

ये याचिका महाराष्ट्र के रहने वाले एसआई सिंह की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है। इस याचिका में सुप्रीम कोर्ट से चुनाव बाद गठबंधन को लेकर दिशा-निर्देश की मांग की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के संभावित गठबंधन के खिलाफ एक शख्स ने डाली याचिकायाचिका में कहा गया है कि अगर एनसीपी-कांग्रेस को सरकार के लिए बुलाया जाता है तो ये जनादेश के खिलाफ होगा

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सरकार बनाने को लेकर जारी सियासत का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। चुनाव के बाद एनसीपी-शिवसेना और कांग्रेस के बीच महाराष्ट्र में गठबंधन की उभर रही उम्मीदों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।

ये याचिका महाराष्ट्र के रहने वाले एसआई सिंह की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है। इस याचिका में सुप्रीम कोर्ट से महाराष्ट्र के राज्यपाल को कांग्रेस और एनसीपी को राज्य में सरकार बनाने से रोकने के संबंध में दिशानिर्देश देने की मांग की गई है।  याचिका के अनुसार अगर इन पार्टियों को सरकार बनाने के लिए बुलाया जाता है तो ये लोगों के जनादेश के खिलाफ होगा।

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही शिवसेना और बीजेपी में तकरार बढ़ने लगी थी। दोनों पार्टियों ने मिलकर चुनाव लड़ा था और गठबंधन के तौर पर इनके पास बहुमत भी था। हालांकि, शिवसेना के 50-50 के फॉर्मूले सहित ढाई साल सीएम पद की मांग ने बीजेपी को मुश्किल में डाल दिया।

इसके बाद शिवसेना की बात एनसीपी और कांग्रेस से बनने लगी। महाराष्ट्र में अभी राष्ट्रपति शासन है। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बात लगभग फाइनल हो गई है और अगले कुछ दिनों में इसे लेकर कोई घोषणा भी की जा सकती है। वैसे, सीएम पद के नाम को लेकर अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है लेकिन उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

टॅग्स :महाराष्ट्रसुप्रीम कोर्टविधानसभा चुनावशिव सेनाकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं