महाराष्ट्र से हर रोज लापता हो रही हैं 70 महिलाएं, विपक्ष के नेता अंबादास का दावा- जनवरी से मार्च तक 5,510 से अधिक हुईं गायब, फड़नवीस को लिखा पत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 18, 2023 03:21 PM2023-05-18T15:21:02+5:302023-05-18T15:34:49+5:30

अंबादास ने कहा कि चूंकि महाराष्ट्र महिलाओं की सुरक्षा के मामले में अग्रणी माना जाता है, लिहाजा सरकार को महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।

Maharashtra Opposition Leader Ambadas Danve claims 70 women are going missing everyday from state | महाराष्ट्र से हर रोज लापता हो रही हैं 70 महिलाएं, विपक्ष के नेता अंबादास का दावा- जनवरी से मार्च तक 5,510 से अधिक हुईं गायब, फड़नवीस को लिखा पत्र

महाराष्ट्र से हर रोज लापता हो रही हैं 70 महिलाएं, विपक्ष के नेता अंबादास का दावा- जनवरी से मार्च तक 5,510 से अधिक हुईं गायब, फड़नवीस को लिखा पत्र

Highlightsअंबादास दानवे ने इस बाबत राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को एक पत्र भी लिखा। पत्र में कहा गया है कि यह बात सामने आई है कि इस वर्ष जनवरी से मार्च तक राज्य से 5,510 से अधिक महिलाएं और लड़कियां लापता हुई हैं

औरगांबादः महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने यह दावा किया है कि राज्य में प्रतिदिन 70 महिलाएं और लड़कियां लापता हो रही हैं। इस दावे के जरिए अंबादास ने सरकार के महिला सुरक्षा के कदम पर सवालिया निशान लगाया है। इस दावे के जरिए अंबादास ने सरकार से महिलाओं की रक्षा और सुरक्षा के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया है।

शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता अंबादास दानवे ने इस बाबत राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को एक पत्र भी लिखा। पत्र में कहा गया है कि यह बात सामने आई है कि इस वर्ष जनवरी से मार्च तक राज्य से 5,510 से अधिक महिलाएं और लड़कियां लापता हुई हैं।

पत्र में अंबादास ने ब्योरा भी दिया है। उन्होंने पत्र में कहा कि 1,600 महिलाएं और लड़कियां जनवरी में लापता हुईं, 1,810 फरवरी में और मार्च में 2,200 महिलाएं और लड़कियां लापता हुईं। अंबादास ने दावा किया,‘‘ राज्य में लड़कियों और महिलाओं के लापता होने का ग्राफ बढ़ रहा है।’’

अंबादास ने कहा कि चूंकि महाराष्ट्र महिलाओं की सुरक्षा के मामले में अग्रणी माना जाता है, लिहाजा सरकार को महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकनकर ने हाल ही में राज्य के गृह विभाग को लापता हुई महिलाओं का पता लगाने और इस संबंध में रिपोर्ट पेश करने के वास्ते एक पैनल गठित करने को कहा था। उन्होंने कहा था कि राज्य में महिलाओं और लड़कियों का लापता होना गंभीर मुद्दा है।

भाषा इनपुट के साथ

Web Title: Maharashtra Opposition Leader Ambadas Danve claims 70 women are going missing everyday from state

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे