लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: नवाब मलिक का बयान, 'कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना के साथ आए बिना सरकार गठन संभव नहीं'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 12, 2019 15:38 IST

Nawab Malik: एनसीपी विधायकों की बैठक के बाद पार्टी के नेता नवाब मलिक ने कहा है कि उनके, कांग्रेस और शिवसेना के साथ आए बिना सरकार बनाना संभव नहीं

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल ने सोमवार को एनसीपी को दिया था सरकार बनाने का न्योताएनसीपी नेता ने कहा कि उनके और कांग्रेस, शिवसेना के बिना सरकार बनाना संभव नहीं

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच एनसीपी नेता नवाब मलिक ने मंगलवार को पार्टी के विधायकों की बैठक के बाद कहा कि तीनों पार्टियों (कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना) के साथ आए बिना सरकार का गठन संभव नहीं है।

एएनआई के मुताबिक, 'एनसीपी के सभी 54 विधायकों की बैठक के बाद नवाब मलिक ने कहा, पार्टी का मानना है कि एक वैकल्पिक सरकार का गठन तीनों पार्टियों (कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना) के साथ आए बिना संभव नहीं है। अगर ये तीनों साथ नहीं आते हैं, तो महाराष्ट्र में एक स्थाई सरकार नहीं बन सकती है।' एनसीपी विधायकों की बैठक के बाद नवाब मलिक ने कहा, 'आज एनसीपी की बैठक हुई। सभी 54 विधायक मौजूद थे। राज्या में अनिश्चितता की स्थिति को देखते हुए हम शरद पवार को वैकल्पिक सरकार पर फैसला लेने के अधिकृत किया है। शरद पवार के नेतृत्व में एक कमिटी का गठन किया जाएगा।'

एनसीपी के नवाब मलिक ने कहा, 'गवर्नर ने हमें कल सरकार बनाने के लिए बुलाया था और आज रात 8.30 बजे तक का समय दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल आज शाम 5 बजे शरद पवार से मिलने मुंबई आ रहे हैं। उनकी चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा।' 

महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना का सरकार बनाने में असफल रहने के बाद सोमवार को राज्यपाल ने एनसीपी को सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया था और समर्थन पत्र पेश करने के लिए मंगलवार रात 8.30 बजे का समय दिया था।

टॅग्स :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवारकांग्रेसशिव सेनामहाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो