लाइव न्यूज़ :

Maharashtra New CM News: सोमवार को महाराष्ट्र को मिलेगा नया मुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे का दावा..., मीडिया को दिया हेल्थ अपडेट

By अंजली चौहान | Updated: December 1, 2024 17:08 IST

Maharashtra New CM News: शिंदे ने यह भी कहा कि पिछले 2.5 वर्षों में महाराष्ट्र में उनकी सरकार का काम "इतिहास में सुनहरे अक्षरों" में लिखा जाएगा।

Open in App

Maharashtra New CM News:  महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में महायुति की शानदार जीत के बाद नए मुख्यमंत्री को लेकर संस्पेस बरकारार है। एकनाश शिंदे और देवेंद्र फणनवीस के नाम को लेकर चल रही अटकलों के बीच शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने रविवार, 1 दिसंबर को यह साफ कर दिया कि महाराष्ट्र को कल नया सीएम मिल जाएगा। 

एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का चयन कल (2 दिसंबर) किया जाएगा। शिंदे ने बताया कि व्यस्त चुनावी कार्यक्रम के बाद वे आराम करने के लिए सतारा जिले में अपने पैतृक गांव चले गए थे। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि वे बुखार से उबर चुके हैं और उनका स्वास्थ्य अच्छा है। सतारा में पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने कहा, "मैं अब बेहतर महसूस कर रहा हूं। मैं व्यस्त चुनावी कार्यक्रम के बाद आराम करने के लिए यहां आया था। मैंने मुख्यमंत्री के तौर पर अपने 2.5 साल के कार्यकाल के दौरान कोई छुट्टी नहीं ली। लोग अब भी मुझसे मिलने आ रहे हैं। यह सरकार लोगों की बात सुनेगी। मैंने पार्टी नेतृत्व को बिना शर्त समर्थन दे दिया है और मैं उनके फैसले के साथ खड़ा रहूंगा।"

इससे पहले बीते शुक्रवार शाम को अपने पैतृक गांव पहुंचे शिंदे ने महायुति नेताओं के बीच एकता को भी उजागर किया और कहा, "पिछले 2.5 वर्षों में हमारी सरकार के काम को इतिहास में याद किया जाएगा। यही कारण है कि लोगों ने हमें ऐतिहासिक जनादेश दिया और विपक्ष को विपक्ष का नेता चुनने का मौका भी नहीं दिया। महायुति के तीनों सहयोगी दलों में अच्छी समझ है। मुख्यमंत्री उम्मीदवार का फैसला कल किया जाएगा।" 

इस बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख अजित पवार ने पहले स्पष्ट किया था कि मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से होगा, जबकि अन्य दो गठबंधन सहयोगी उपमुख्यमंत्री पद पर होंगे। 

पवार ने कहा, "दिल्ली में बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि महायुति भाजपा के मुख्यमंत्री के साथ सरकार बनाएगी, जबकि शेष दो दलों के उपमुख्यमंत्री होंगे।" 

एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस- ​​जिन्हें व्यापक रूप से मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे आगे माना जाता है- अजीत पवार और अन्य महायुति नेताओं ने मुख्यमंत्री पद को लेकर गतिरोध पर चर्चा करने के लिए गुरुवार शाम को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की। 

23 नवंबर को घोषित महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की, लेकिन गठबंधन ने अभी तक अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को अंतिम रूप नहीं दिया है। 280 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में 132 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, जबकि उसके सहयोगी दलों- एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने क्रमशः 57 और 41 सीटें जीतीं।

टॅग्स :एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल