लाइव न्यूज़ :

जिसे पिता ने वर्षो में कमाया, उसे बेटे ने मिनटों में गंवाया, शिवसेना का चुनाव चिह्न जब्त किए जाने पर बोले एनसीपी नेता खडसे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2022 07:37 IST

बीते दिनों भारत निर्वाचन आयोग ने अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में शिवसेना के उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे नीत दोनों गुटों द्वारा पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह का उपयोग करने पर पाबंदी लगा दी।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्वाचन आयोग द्वारा शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न जब्त किया जाना ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ हैः एकनाथ खडसे पिता ने बड़ी मुश्किलों का सामना किया उसे बेटे ने राजनीतिक लड़ाई के चलते मिनटों में गंवा दियाः खडसे

ठाणेः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता एकनाथ खडसे ने रविवार को कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न जब्त किया जाना ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ है। शिवसेना संस्थापक दिंवगत बाल ठाकरे द्वारा पार्टी को खड़ा करने के लिए की गई मेहनत का संदर्भ देते हुए खडसे ने कहा, ‘‘जिसे हासिल करने के लिए पिता ने बड़ी मुश्किलों का सामना किया उसे बेटे ने राजनीतिक लड़ाई के चलते मिनटों में गंवा दिया।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व नेता खडसे ने कहा कि ‘‘तीर और धनुष’’ चुनाव चिह्न बाल ठाकरे के अथक प्रयास की वजह से लोकप्रिय हुआ था। ठाणे के डोम्बिवली में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘‘वह (बाल ठाकरे के बेटे उद्धव ठाकरे) अपने चुनाव चिह्न के साथ सत्ता में आए थे, लेकिन दो (उद्धव ठाकरे और शिवसेना बाकी और महाराष्ट्र के मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे) की लड़ाई में सबकुछ खो दिया जिसका नतीजा है कि चुनाव चिह्न जब्त हो गया। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।’’ 

बीते दिनों भारत निर्वाचन आयोग ने अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में शिवसेना के उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे नीत दोनों गुटों द्वारा पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह का उपयोग करने पर पाबंदी लगा दी। पार्टी के दोनों गुटों द्वारा नाम और चुनाव चिन्ह पर दावा किए जाने की पृष्ठभूमि में एक अंतरिम आदेश जारी करके निर्वाचन आयोग ने दोनों से कहा है कि वे सोमवार तक अपनी-अपनी पार्टी के लिए तीन-तीन नये नाम और चुनाव चिन्ह सुझाएं। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना धड़े ने निर्वाचन आयोग को अपने चुनाव चिह्न के लिए त्रिशूल, उगता सूरज या मशाल के रूप में तीन विकल्प सुझाए हैं।

टॅग्स :Eknath KhadseUddhav Thackeray
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतभाजपा का शोक की घड़ी से कोई लेना-देना नहीं, मौत में भी अवसर तलाश रही, इस मुद्दे पर बात करने का समय नहीं?, संजय राउत ने कहा-क्या सचमुच सुनेत्रा पवार बन रहीं डिप्टी सीएम?

भारतVIDEO: ठाकरे बंधुओं पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर MNS-शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने युवक को बेरहमी से पीटा, नंगा कर डेढ़ किमी तक घुमाया

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?