महाराष्ट्र: राकांपा नेता दिलीप वलसे पाटिल बने नए गृह मंत्री

By भाषा | Published: April 5, 2021 09:03 PM2021-04-05T21:03:39+5:302021-04-05T21:03:39+5:30

Maharashtra: NCP leader Dilip Valse Patil becomes new Home Minister | महाराष्ट्र: राकांपा नेता दिलीप वलसे पाटिल बने नए गृह मंत्री

महाराष्ट्र: राकांपा नेता दिलीप वलसे पाटिल बने नए गृह मंत्री

मुंबई, पांच अप्रैल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप वलसे पाटिल को सोमवार को महाराष्ट्र के गृह विभाग का प्रभार सौंपा गया।

इससे पहले दिन में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के वसूली संबंधी आरोपों पर उच्च न्यायालय द्वारा सीबीआई जांच का आदेश दिए जाने के बाद सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अनिल देशमुख का त्यागपत्र राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भेजा और इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया।

साथ ही मुख्यमंत्री ने पत्र में वलसे पाटिल को गृह विभाग का प्रभार सौंपे जाने का भी उल्लेख किया।

वर्तमान में वलसे पाटिल आबकारी एवं श्रम विभाग का प्रभार संभाल रहे हैं।

बयान के मुताबिक, अब श्रम विभाग का प्रभार ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुशरिफ जबकि आबकारी विभाग का प्रभार उप मुख्यमंत्री अजित पवार संभालेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: NCP leader Dilip Valse Patil becomes new Home Minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे