लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र नगर परिषद-नगर पंचायत चुनावः भाजपा को 2431, शिवसेना को 1025 और राकांपा को 966 सीट, महायुति गठबंधन ने 4,422 सीट पर किया कब्जा, जानें कांग्रेस-आप-बसपा का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2025 06:28 IST

Maharashtra Municipal Council and Nagar Panchayat Elections: कुल 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के लिए चुनाव दो तथा 20 दिसंबर को हुए, जिसके बाद मतगणना 21 दिसंबर को की गई।

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra Municipal Council and Nagar Panchayat Elections: उम्मीदवारों की मृत्यु के कारण आठ सीट पर चुनाव स्थगित कर दिए गए।Maharashtra Municipal Council and Nagar Panchayat Elections:विपक्षी दलों में से कांग्रेस को 824 सीट मिलीं।Maharashtra Municipal Council and Nagar Panchayat Elections: राकांपा (शरद चंद्र पवार) ने 256 तथा शिवसेना (उबाठा) ने 244 सीट जीतीं।

मुंबईः महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने इस महीने की शुरुआत में हुए नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में कुल 6,851 सीट में से 4,422 सीट जीती हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भाजपा को 2,431, शिवसेना को 1,025 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को 966 सीट मिलीं। उम्मीदवारों की मृत्यु के कारण आठ सीट पर चुनाव स्थगित कर दिए गए।

कुल 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के लिए चुनाव दो तथा 20 दिसंबर को हुए, जिसके बाद मतगणना 21 दिसंबर को की गई। विपक्षी दलों में से कांग्रेस को 824 सीट मिलीं, जबकि उसके महा विकास आघाडी (एमवीए) सहयोगी राकांपा (शरद चंद्र पवार) ने 256 तथा शिवसेना (उबाठा) ने 244 सीट जीतीं।

आम आदमी पार्टी (आप) ने अहिल्यानगर में एक सीट हासिल की जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आठ और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) तथा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने एक-एक सीट जीती। सत्तारूढ़ भाजपा-राकांपा-शिवसेना गठबंधन ने नगर निगम अध्यक्ष के 288 में से 207 पद भी अपने नाम किए।

टॅग्स :महाराष्ट्रBJPकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशिव सेनादेवेंद्र फड़नवीसअजित पवारएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो