राणे के अधिकारों के उल्लंघन पर लोकसभा अध्यक्ष से मिलेंगे महाराष्ट्र के सांसद: चंद्रकांत पाटिल

By भाषा | Published: August 24, 2021 09:15 PM2021-08-24T21:15:12+5:302021-08-24T21:15:12+5:30

Maharashtra MPs to meet Lok Sabha Speaker over Rane's violation of rights: Chandrakant Patil | राणे के अधिकारों के उल्लंघन पर लोकसभा अध्यक्ष से मिलेंगे महाराष्ट्र के सांसद: चंद्रकांत पाटिल

राणे के अधिकारों के उल्लंघन पर लोकसभा अध्यक्ष से मिलेंगे महाराष्ट्र के सांसद: चंद्रकांत पाटिल

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य नारायण राणे के अधिकारों के ‘‘उल्लंघन’’ को लेकर राज्य से पार्टी के सांसद लोकसभा अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपेंगे। पाटिल ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान आरोप लगाया कि राणे को पुलिस ने बिना वारंट के गिरफ्तार किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता अनिल परब ने राणे को गिरफ्तार करते समय पुलिस से ‘‘बल’’ प्रयोग करने को कहा था। राणे को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी के लिए मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पाटिल ने कहा कि भाजपा राणे की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी, जिन्हें बंबई उच्च न्यायालय ने कोई राहत देने से इनकार कर दिया। पाटिल ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि अदालत उचित आदेश देगी।’’ उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा कार्यकर्ताओं को राणे की गिरफ्तारी के खिलाफ आंदोलन करने को कहा गया है। एक सवाल के जवाब में पाटिल ने कहा कि राणे की टिप्पणी से भाजपा की छवि बिल्कुल भी खराब नहीं हुई है, बल्कि इसके विपरीत पार्टी को एक ऐसा नेता मिला है जो ‘‘जैसे को तैसा’’ का जवाब देने में विश्वास रखता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra MPs to meet Lok Sabha Speaker over Rane's violation of rights: Chandrakant Patil

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे