लाइव न्यूज़ :

आरक्षण, कर्नाटक के क्षेत्रों के मुद्दे पर महाराष्ट्र के सांसदों को प्रधानमंत्री से भेंट करना चाहिए : ठाकरे

By भाषा | Updated: January 21, 2021 21:48 IST

Open in App

मुंबई, 21 जनवरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य के सांसदों को कर्नाटक के मराठी भाषी इलाकों को महाराष्ट्र में मिलाने और मराठा आरक्षण के मुद्दे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष उठाना चाहिए।

ठाकरे ने 29 जनवरी से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र के पहले सभी दलों के सांसदों के साथ बैठक में यह सुझाव दिया।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने सांसदों से राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर राज्य से संबंधित मुद्दों को केंद्र के समक्ष उठाने का आग्रह किया है।

सहयाद्री अतिथि गृह में यह बैठक हुई। इस बैठक में सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले, महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे, अशोक चव्हाण, जयंत पाटिल, सुभाष देसाई और अन्य नेताओं ने शिरकत की।

ठाकरे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने उन्हें (सांसदों को) बताया कि राज्य को उनसे क्या अपेक्षाएं हैं और उन्हें दिल्ली में किन मुद्दों को उठाना चाहिए। इसमें मराठा आरक्षण का भी मुद्दा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सभी सांसदों को एक साथ आना चाहिए और इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से भेंट करना चाहिए।’’

ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान सांसदों को कर्नाटक के कब्जे वाले इलाके और उन इलाकों को महाराष्ट्र में शामिल करने की लोगों की लंबित मांग के मुद्दे को भी उठाना चाहिए।

महाराष्ट्र कर्नाटक के बेलगाम, करवार और निप्पनी समेत कुछ इलाकों पर अपना दावा जताता रहा है। राज्य का कहना है कि इन इलाकों में ज्यादातर आबादी मराठी भाषी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट