लाइव न्यूज़ :

Maharashtra MLC Polls Live Updates: 37 में से तीन विधायक गायब, विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस की अहम बैठक में नहीं दिखे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2024 12:12 IST

Maharashtra MLC Polls Live Updates: जीशान के पिता बाबा सिद्दीकी लोकसभा चुनाव से पहले अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra MLC Polls Live Updates: लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का हाथ थाम लिया था। Maharashtra MLC Polls Live Updates: संजय जगताप बैठक में शामिल नहीं हुए।Maharashtra MLC Polls Live Updates: कांग्रेस नेता नितिन राउत ने कहा कि पार्टी सहज स्थिति में है।

Maharashtra MLC Polls Live Updates: महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस की ओर से बुलाई गई अहम बैठक में पार्टी के 37 विधायकों में से तीन विधायक नदारद रहे। चुनाव में क्रॉस वोटिंग की अटकलें लगायी जा रही हैं। बृहस्पतिवार रात यहां हुई बैठक में जीशान सिद्दीकी, जितेश अंतापुरकर और संजय जगताप उपस्थित नहीं हुए। अंतापुरकर, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के करीबी माने जाते हैं, जबकि जीशान के पिता बाबा सिद्दीकी लोकसभा चुनाव से पहले अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल हो गए थे।

चव्हाण ने भी लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का हाथ थाम लिया था। संजय जगताप बैठक में इसीलिए शामिल नहीं हुए क्योंकि वह ‘वारी’ (धार्मिक यात्रा) में थे और पंढरपुर जा रहे थे। पार्टी ने कहा कि जगताप ने अपनी अनुपस्थिति के बारे में नेतृत्व को सूचित कर दिया था। हालांकि सुलभा खोडके और हीरामण खोसकर बैठक में शामिल हुए जिनके बारे में कहा जा रहा है कि वे राकांपा के संपर्क में हैं। खोडके के पति अजित पवार के करीबी सहयोगी हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नितिन राउत ने कहा कि उनकी पार्टी सहज स्थिति में है।

उन्होंने कहा, ‘‘सत्तारूढ़ गठबंधन डरा हुआ है, इसलिए उन्होंने अपने विधायकों को बंधक बना रखा है जबकि हमने ऐसा कुछ नहीं किया है।’’ विधान भवन परिसर में 11 परिषद सीटों के लिए आज चुनाव हो रहा है। प्रत्येक उम्मीदवार को जीत के लिए 23 प्रथम तरजीह मतों की जरूरत होगी। कांग्रेस ने प्रदन्या सातव को मैदान में उतारा है और उसने अपने अतिरिक्त वोट महा विकास अघाड़ी समर्थित अन्य दो उम्मीदवारों के पक्ष में डालने का निर्णय लिया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग (अन्य दल को वोट डालना) की खबरों की बेतुका बताया है।

न्होंने कहा, ‘‘सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों के विपरीत हमारे सभी विधायक अपने घरों में हैं। कल रात बैठक में 35 विधायक मौजूद रहे।’’ उन्होंने इस बात पर बल दिया कि दोनों (जीशान सिद्दीकी और जितेश अंतापुरकर) विधायक कांग्रेस के साथ रहेंगे। वडेट्टीवार ने कहा, ‘‘हमने अंतापुरकर और जीशान से संपर्क किया है।’’

राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा इन चुनावों के लिए निर्वाचक मंडल है। वर्तमान में इसमें संख्या बल 274 है। भाजपा 103 सदस्यों के साथ विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी है। उसके बाद शिवसेना के 38, रांकपा के 42, कांग्रेस के 37, शिवसेना (यूबीटी) के 15 और राकांपा (शरदचंद्र पवार) के 10 सदस्य हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव मैदान में पांच उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि महायुति के उसके गठबंधन सहयोगियों शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने दो-दो उम्मीदवार खड़े किए हैं। शिवसेना (यूबीटी) ने एक उम्मीदवार को उतारा है जबकि राकांपा (शरद चंद्र पवार) पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी (पीडब्ल्यूपी) के उम्मीदवार का समर्थन कर रही है।

टॅग्स :Maharashtra Assemblyकांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेMallikarjun Kharge
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?