Maharashtra MLC Election 2022: 10 सीट और 12 प्रत्याशी, कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के 2-2, भाजपा के 5 और निर्दलीय प्रत्याशी खोत ने किया नामांकन

By सतीश कुमार सिंह | Published: June 9, 2022 06:15 PM2022-06-09T18:15:22+5:302022-06-09T18:17:33+5:30

Maharashtra MLC Election 2022: महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी सदाभाऊ खोत ने बृहस्पतिवार को विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन भरा।

Maharashtra MLC Election 2022 seats 10 and 12 candidates, Congress, NCP and Shiv Sena 2 each, BJP's 5 more independent candidates Sadabhou Khot filed nomination | Maharashtra MLC Election 2022: 10 सीट और 12 प्रत्याशी, कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के 2-2, भाजपा के 5 और निर्दलीय प्रत्याशी खोत ने किया नामांकन

नामांकन दाखिल करते समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल भी खोत के साथ थे।  (file photo)

Highlightsभाजपा उच्च सदन के लिए चार उम्मीदवारों को निर्वाचित करा सकती है।अपने पांच उम्मीदवारों की घोषणा करने वाली भाजपा ने खोत को समर्थन देने का निर्णय लिया है।विधानसभा की 10 सीटों के लिए 20 जून को होने वाले चुनाव में अब 12 प्रत्याशी मैदान में हैं।

Maharashtra MLC Election 2022: महाराष्ट्र विधान परिषद की 10 सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है। भाजपा ने 5 प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा है। महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के सहयोगी दल- कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना- दो-दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। 20 जून को मतदान होगा।

 

सदस्यों की संख्या को देखते हुए भाजपा उच्च सदन के लिए चार उम्मीदवारों को निर्वाचित करा सकती है। महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी सदाभाऊ खोत ने बृहस्पतिवार को विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन भरा।

अब तक अपने पांच उम्मीदवारों की घोषणा करने वाली भाजपा ने खोत को समर्थन देने का निर्णय लिया है। खोत के नामांकन भरने के बाद, विधानसभा की 10 सीटों के लिए 20 जून को होने वाले चुनाव में अब 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। नामांकन दाखिल करते समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल भी खोत के साथ थे। 

288 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 44 विधायक हैं। कांग्रेस ने मुंबई इकाई के प्रमुख भाई जगताप और वरिष्ठ नेता चंद्रकांत हंडोरे की उम्मीदवारी की बुधवार को घोषणा की। खोत पहले विधान परिषद के सदस्य थे। वह रैयत क्रांति संगठन के संस्थापक हैं जिसने राज्य की पूर्ववर्ती भाजपा-नीत सरकार को समर्थन दिया था।

वह देवेंद्र फड़नवीस सरकार में कृषि राज्यमंत्री थे। पाटिल ने कहा, “खोत ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया है और हमारी पार्टी ने उनका समर्थन करने का निर्णय लिया है। वह राज्य के लोकप्रिय किसान नेता हैं।”

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए खड़से और निंबालकर को प्रत्याशी बनाया

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने बृहस्पतिवार को, एकनाथ खड़से और रामराजे नाइक निंबालकर को महाराष्ट्र विधान परिषद की 10 सीट के लिए होने वाले चुनाव के वास्ते उम्मीदवार घोषित किया। निंबालकर वर्तमान में राज्य विधायिका के उच्च सदन के सभापति हैं।

राज्य के पूर्व राजस्व मंत्री खड़से ने 2020 में भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देकर राकांपा का दामन थाम लिया था। विधान परिषद की 10 सीटों के लिए 20 जून को चुनाव होने वाला है। महाराष्ट्र में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने पांच प्रत्याशी खड़े किए हैं जबकि सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक शिवसेना और कांग्रेस ने दो-दो उम्मीदवार घोषित किए हैं।

(इनपुट एजेंसी)

Web Title: Maharashtra MLC Election 2022 seats 10 and 12 candidates, Congress, NCP and Shiv Sena 2 each, BJP's 5 more independent candidates Sadabhou Khot filed nomination

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे