लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शराब के साथ वियाग्रा की गोलियां खाना शख्स को पड़ा भारी, हुई मौत

By अंजली चौहान | Updated: March 7, 2023 15:51 IST

अध्ययन में कहा गया है कि 41 वर्षीय व्यक्ति ने जब दवा खाई तो उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उसे बचाया नहीं जा सका।

Open in App
ठळक मुद्दे नागपुर में वियाग्रा की गोलियां खाने से शख्स की हुई मौत शख्स ने शराब के साथ वियाग्रा की दो गोलियां खाई जो उसकी मौत का कारण बनी डॉक्टरों के अनुसार, उसके दिमाग में अधिक खून बहने से मौत हुई

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। भारतीय शोधकर्ताओं के एक समूह द्वारा प्रकाशित केस रिपोर्ट के अनुसार, शराब के साथ वियाग्रा का सेवन करने के बाद 41 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

शोधकर्ताओं के अनुसार, आदमी ने वियाग्रा की दो गोलियां एक साथ ले ली थी। शराब के साथ एक के बाद एक गोली लेने के कारण शख्स के दिमाग के अंदर गंभीर रक्तस्त्राव होने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। 

गौरतलब है कि नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के छह शोधकर्ताओं के एक समूह ने पीयर-रिव्यू जर्नल ऑफ फॉरेंसिक एंड लीगल मेडिसिन को सौंपी गई एक केस रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है। शोधकर्ताओं की ये रिपोर्ट, जो इस हफ्ते की शुरुआत में ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई थी। 

अध्ययन में कहा गया है कि 41 वर्षीय व्यक्ति ने जब दवा खाई तो उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उसे बचाया नहीं जा सका। अध्ययन के अनुसार, आदमी की मौत सेरेब्रोवास्कुलर हैमरेज से हुई, जो तब होता है जब मस्तिष्क में ऑक्सीजन की आपूर्ति कम हो जाती है।

अध्ययन के अनुसार, मृतक का कोई चिकित्सक इतिहास नहीं था और वह एक महिला मित्र के साथ होटल में आया था। जहां उसने सिल्डेनाफिल की दो 50 मिलीग्राम की गोलियां खाईं। इसके बाद अगले दिन बेचैनी की शिकायत हुई और उसे अस्पताल ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने पोस्टमॉर्टम स्कैन में डॉक्टरों को 300 ग्राम जमा हुआ खून मिला। उन्होंने कहा कि शराब और दवा के मिश्रण के साथ आदमी के दिल की दीवारें मोटी गई हैं और उसके लीवर और किडनी को कुछ नुकसान हुआ है।

शोधकर्ताओं का यह भी कहना है कि बिना चिकित्सीय निरीक्षण के वियाग्रा के उपयोग के प्रभाव के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है।

टॅग्स :नागपुरNagpur Policeमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'