लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और कर्नाटकः कागजों में सिमटी मछुआरों को घर की योजना

By नितिन अग्रवाल | Updated: February 27, 2021 18:14 IST

केंद्र ने राज्यों को 18,686 घरों के लिए वर्ष 2015-16 से 2019-20 के दौरान 134 करोड़ रुपए की रकम जारी की, लेकिन संबंधित राज्यों की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं भेजा गया.

Open in App
ठळक मुद्देयोजना के लाभार्थियों के चयन का काम राज्य सरकार का है.योजना के तहत 1.20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है.नीली क्रांति कार्यक्रम के तहत मछुआरों को अपना घर बनाने के लिए शुरू की गई.

नई दिल्लीः मछुआरों को घर मुहैया कराने की योजना महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में सरकारी लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है.

चारों राज्यों ने केंद्र को कोई प्रस्ताव ही नहीं भेजा जिसके चलते चार वर्ष बाद भी योजना का लाभ मछुआरों को नहीं मिला. पशुपालन मंत्रालय के मुताबिक योजना के लाभार्थियों के चयन का काम राज्य सरकार का है. मंत्रालय ने कृषि मंत्रालय से संबद्ध संसदीय समिति को बताया कि केंद्र ने राज्यों को 18,686 घरों के लिए वर्ष 2015-16 से 2019-20 के दौरान 134 करोड़ रुपए की रकम जारी की, लेकिन संबंधित राज्यों की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं भेजा गया.

इसलिए इनको आगे की रकम जारी नहीं की गई. भाजपा के पर्वतगौड़ा चंदनगौड़ा गद्दीगौदर की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति की ताजा रिपोर्ट में इस बात पर चिंता जताई है. समिति ने कहा कि योजना के लाभार्थियों का चयन सिर्फ राज्य सरकार पर निर्भर होने के चलते पात्र मछुआरे घर पाने से वंचित रह सकते हैं.

समिति ने सरकार को राज्य सरकार के साथ मिलकर पात्र लाभार्थियों की पहचान के लिए व्यवस्था करने का निर्देश दिया. गौरतलब है कि नीली क्रांति कार्यक्रम के तहत मछुआरों को अपना घर बनाने के लिए शुरू की गई इस योजना के तहत 1.20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है.

पीएमएमएसवाई के तहत सागर मित्रों के सहयोग की सिफारिश समिति ने प्रधानमंत्री मत्स्य स्पंदन योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत सागर मित्रों का सहयोग लेने की भी सिफारिश की. मंत्रालय ने समिति को बताया कि फिशरी राज्य का विषय होने के नाते योजना के लाभार्थियों का चुनाव करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है. हालांकि पीएमएमएसवाई के तहत हाल ही में सागर मित्र को मंजूरी दी गई है जो जमीनी स्तर पर राज्य सरकार की एजेंसियों के साथ काम करेंगे.

टॅग्स :भारत सरकारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रकर्नाटकगुजरातनरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप