लाइव न्यूज़ :

Maharashtra LS polls 2024: पूर्व में पीएम मोदी और भाजपा के लिए वोट मांगा, मुझे माफ कर दें, उद्धव ठाकरे ने कहा-केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र को धोखा दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2024 13:28 IST

Maharashtra LS polls 2024: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने हातकणंगले निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार सत्यजीत पाटिल के समर्थन में पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के इचलकरंजी में एक रैली को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देयोजनाओं के बारे में बोलने के बजाय केवल उनकी (पवार) और ठाकरे की आलोचना करते हैं। कोई भी दल भाजपा से हाथ मिलाने को तैयार नहीं था, तब शिवसेना ने उसके साथ गठबंधन किया।भाजपा ने एक ऐसे व्यक्ति की सरकार को गिरा दिया, जिसके परिवार ने उसे सब कुछ दिया था।

Maharashtra LS polls 2024: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र को धोखा दिया है और वह पूर्व के चुनावों में प्रधानमंत्री के लिए वोट मांगने को लेकर लोगों से माफी मांगते हैं। ठाकरे और महा विकास आघाडी (एमवीए) के उनके सहयोगी एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने हातकणंगले निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार सत्यजीत पाटिल के समर्थन में पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के इचलकरंजी में एक रैली को संबोधित किया।

वर्ष 2022 में राज्य में सरकार गिरने की परिस्थितियों का जिक्र करते हुए ठाकरे ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने इस पर अपना फैसला नहीं सुनाया कि असली शिवसेना किसकी है, बल्कि ‘‘निर्वाचन आयोग और मध्यस्थ (महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर) ने अपना फैसला सुनाया, जो उनके (भाजपा के) सेवक के रूप में काम कर रहे थे।’’

शरद पवार ने कहा कि मोदी महाराष्ट्र दौरे के दौरान राज्य के लिए अपनी योजनाओं के बारे में बोलने के बजाय केवल उनकी (पवार) और ठाकरे की आलोचना करते हैं। ठाकरे ने कहा कि जब कोई भी दल भाजपा से हाथ मिलाने को तैयार नहीं था, तब शिवसेना ने उसके साथ गठबंधन किया।

ठाकरे ने जून 2022 में अपनी सरकार के गिरने का जिक्र करते हुए कहा कि हालांकि, भाजपा ने एक ऐसे व्यक्ति की सरकार को गिरा दिया, जिसके परिवार ने उसे सब कुछ दिया था। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ठाकरे ने कहा, ‘‘मैं (अतीत में) मोदी के लिए वोट मांगने को लेकर माफी मांगता हूं क्योंकि उनकी सरकार ने महाराष्ट्र को धोखा दिया है।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र लोकसभा चुनाव २०२४नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील