लाइव न्यूज़ :

Maharashtra ls Elections 2024: राकांपा के साथ क्यों किया गठजोड़?, पत्रिका ‘आर्गेनाइजर’ में छपे लेख पर हंगामा, भुजबल बोले-यूपी नतीजे पर क्या कहेंगे, भाजपा की सीट कम हुईं?  

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 14, 2024 15:42 IST

Maharashtra ls Elections 2024: पूर्व कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा को भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने शामिल किया और उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के नतीजों के बारे में कौन बात करेगा, जहां भाजपा की सीट कम हुईं?साप्ताहिक पत्रिका में छपा आलेख भाजपा के रुख को नहीं दर्शाता है।आरएसएस हम सभी के लिए पितातुल्य है।

Maharashtra ls Elections 2024: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की करीबी समझे जाने वाली पत्रिका ‘आर्गेनाइजर’ में छपे एक आलेख को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के बीच बृहस्पतिवार को वाकयुद्ध छिड़ गया। इस आलेख में राकांपा के साथ गठबंधन को लेकर भाजपा की आलोचना की गयी है। राकांपा नेता और राज्य के मंत्री छगन भुजबल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ कुछ हद तक, यह (आलेख) सच हो सकता है। कुछ लोगों ने कांग्रेस से आए नेताओं, जैसे कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को शामिल करने के लिए भाजपा की आलोचना भी की है। यहां तक ​​कि पूर्व कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा को भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने शामिल किया और उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाया।’’

उन्होंने पूछा, ‘‘लेकिन उत्तर प्रदेश के नतीजों के बारे में कौन बात करेगा, जहां भाजपा की सीट कम हुईं? अन्य राज्यों के बारे में क्या, जहां वह कुछ सीट गंवा बैठी।’’ राकांपा नेता और राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा, ‘‘एक साप्ताहिक पत्रिका में छपा आलेख भाजपा के रुख को नहीं दर्शाता है।’’

हालांकि पार्टी की युवा शाखा के नेता सूरज चव्हाण ने कहा कि जब भाजपा अच्छा प्रदर्शन करती है तो श्रेय आरएसएस के कठिन परिश्रम को दिया जाता है लेकिन हार का ठीकरा अजित पवार पर फोड़ा गया। हालांकि भाजपा के विधान परिषद सदस्य प्रवीण डारेकर ने कहा, ‘‘ आरएसएस हम सभी के लिए पितातुल्य है।

आरएसएस के बारे में टिप्पणी करने की कोई जरूरत नहीं है। सूरज चव्हाण को संगठन पर टिप्पणी करने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए थी। भाजपा ने राकांपा के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की है। बेहतर होगा कि राजग की बैठकों में ऐसे मुद्दों पर चर्चा की जाए।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024लोकसभा चुनाव 2024महाराष्ट्रराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?