महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019: मुंबई की सभी छह सीटों पर भाजपा-शिवसेना गठबंधन आगे, संजय निरुपम 50 हजार से अधिक वोटों से पीछे

By भाषा | Published: May 23, 2019 01:18 PM2019-05-23T13:18:32+5:302019-05-23T13:18:32+5:30

मुम्बई उत्‍तर सीट से भाजपा के गोपाल शेट्टी कांग्रेस प्रत्याशी और अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर से 1,32,397 वोटों से आगे चल रहे हैं। राज्य के 38 स्थानों में 48 मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे शुरू हुई।

maharashtra lok sabha 2019: BJP-Shiv Sena leading on all six seats of Mumbai | महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019: मुंबई की सभी छह सीटों पर भाजपा-शिवसेना गठबंधन आगे, संजय निरुपम 50 हजार से अधिक वोटों से पीछे

महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019: मुंबई की सभी छह सीटों पर भाजपा-शिवसेना गठबंधन आगे, संजय निरुपम 50 हजार से अधिक वोटों से पीछे

Highlightsमुम्बई उत्‍तर पश्चिम सीट से शिवसेना प्रत्याशी गजानन कीर्तिकर कांग्रेस प्रत्याशी संजय निरुपम से 53,323 मतों से आगे चल रहे हैंमुम्बई दक्षिण मध्‍य सीट से शिवसेना प्रत्याशी राहुल रमेश शेवाले कांग्रेस के एकनाथ म. गायकवाड़ से 56,339 वोटों से आगे चल रहे हैं

लोकसभा चुनाव 2014 के लिए गुरुवार को हो रही वोटों की गिनती में अभी तक मुंबई की सभी छह सीटों पर भाजपा-शिवसेना गठबंधन आगे चल रहा है। दोनों दल तीन-तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं। मुम्बई दक्षिण लोकसभा सीट से शिवसेना प्रत्याशी अरविंद गणपत सावंत कांग्रेस के मिलिंद मुरली देवड़ा से 47,259 वोटों से आगे चल रहे हैं।

मुम्बई उत्‍तर सीट से भाजपा के गोपाल शेट्टी कांग्रेस प्रत्याशी और अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर से 1,32,397 वोटों से आगे चल रहे हैं। मुम्बई उत्‍तर मध्‍य सीट से भाजपा की पूनम महाजन कांग्रेस नेता प्रिया सुनील दत्त से 76,378 वोटों से आगे चल रही हैं। मुम्बई उत्‍तर पूर्व लोकसभा सीट से भाजपा के मनोज कोटक राकांपा के पाटील संजय दिना से 1,44,661 वोटों से आगे चल रहे हैं।

मुम्बई उत्‍तर पश्चिम सीट से शिवसेना प्रत्याशी गजानन कीर्तिकर कांग्रेस प्रत्याशी संजय निरुपम से 53,323 मतों से आगे चल रहे हैं। मुम्बई दक्षिण मध्‍य सीट से शिवसेना प्रत्याशी राहुल रमेश शेवाले कांग्रेस के एकनाथ म. गायकवाड़ से 56,339 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर मतगणना बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे शुरू हो गई, जहां दोपहर से रुझान आने शुरू होने और शाम तक अंतिम परिणाम घोषित होने की संभावना है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य में चार चरणों में कराए गए चुनाव में कुल 98,430 ईवीएम का इस्तेमाल किया गया था। राज्य के 38 स्थानों में 48 मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई।

Web Title: maharashtra lok sabha 2019: BJP-Shiv Sena leading on all six seats of Mumbai



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Maharashtra Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/maharashtra.