लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधान परिषदः शिवसेना ने नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए दावेदारी पेश की, जानें किस दल के पास कितने MLC

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2022 14:24 IST

Maharashtra Legislative Council: आठ जुलाई तक 78 सदस्यीय महाराष्ट्र विधान परिषद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 24, शिवसेना के 12 और कांग्रेस तथा राकांपा के 10-10 सदस्य थे।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना विधान पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने परिषद की उपाध्यक्ष नीलम गोरहे से मुलाकात की।नेता प्रतिपक्ष तथा मुख्य सचेतक के पद के लिए दावेदारी पेश की।मनीषा कायंदे, सचिन अहीर, अंबादास दानवे, विलास पोतनीस और सुनील शिंदे शामिल थे।

मुंबईः महाराष्ट्र में सत्ता से बाहर किए जाने के बाद शिवसेना ने राज्य विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए दावेदारी पेश की है। शिवसेना विधान पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने परिषद की उपाध्यक्ष नीलम गोरहे से मुलाकात की और नेता प्रतिपक्ष तथा मुख्य सचेतक के पद के लिए दावेदारी पेश की।

 

 

इस प्रतिनिधिमंडल में मनीषा कायंदे, सचिन अहीर, अंबादास दानवे, विलास पोतनीस और सुनील शिंदे शामिल थे। लड़ाई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तथा शिवसेना के बीच है और कुछ सदस्यों के दल बदलने का संदेह है। शरद पवार नीत राकांपा के राज्य विधानमंडल के उच्च सदन में शिवसेना से केवल दो सदस्य कम है।

आठ जुलाई तक 78 सदस्यीय महाराष्ट्र विधान परिषद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 24, शिवसेना के 12 और कांग्रेस तथा राकांपा के 10-10 सदस्य थे। लोक भारती, पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया और राष्ट्रीय समाज के एक-एक सदस्य हैं। परिषद में चार निर्दलीय सदस्य भी हैं, जबकि 15 सीट रिक्त हैं।

शिवसेना ने पार्टी में बगावत के बाद यह कदम उठाया है। शिवसेना के 55 विधायकों में से 40 ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट के साथ जाने का फैसला किया था, जिसके बाद शिंदे गुट ने भाजपा के साथ मिलकर राज्य में नई सरकार बना ली थी।

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीउद्धव ठाकरेBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम