लाइव न्यूज़ :

बीजेपी के मंत्री ने बाबा रामेदव को बताया 'राष्ट्रपुरुष', सदन में मचा हंगामा

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 23, 2018 01:50 IST

विपक्ष का कहना है कि बाबा रामदेव को राष्ट्रपुरुष बताना सच्चे राष्ट्रपुरुषों का अपमान है, वह राष्ट्रपुरुष नहीं बल्कि ''ट्रेडर बाबा'' हैं।

Open in App

मुंबई, 23 मार्च;  महाराष्ट्र विधान परिषद में गुरुवार को पतंजलि योग गुरु बाबा रामदेव को लेकर हंगामा मच गया। प्रदेश खाद्य व आपूर्ति मंत्री गिरीश बापट ने योग गुरु बाबा रामदेव को राष्ट्रपुरुष बताने पर विधान परिषद में जमकर बवाल मचा। बापट ने कहा कि बाबा रामदेव ने योग के क्षेत्र में देश का नाम ऊंचा किया है। वह अंतरराष्ट्रीय दर्जे पर एक महान व्यक्ति हैं। इस बात को लेकर विपक्ष काफी भड़क गया और एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

विपक्ष ने उठाया था पतंजलि उत्पाद को सरकारी दुकानों पर बचने का मामला 

सदन में कांग्रेस के सदस्य संजय दत्त ने सरकार से इस बात का जवाब मांगा कि सरकार के वेब पोर्टल 'आपले सरकार' सेवा केंद्र पर बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि के उत्पाद क्यों बेचे जाते हैं। विपक्ष यह जानना चाहती है कि आखिर एक प्राइवेट कंपनी के प्रोडक्ट को सरकारी वेबसाइट पर क्यों बेचा जा रहा है। दत्त ने कहा कि सरकार रामदेव पर मेहरबान है। इससे पहले सरकार ने नागपुर के मिहान में फूड पार्क के लिए रामदेव को 600 करोड़ रुपए की जमीन बहुत ही सस्ते में देने का फैसला किया है। 

बाबा रामदेव पर टीका-टिपण्णी करना उचित नहीं

संजय दत्त के इस सवाल का जवाब देते हुए गिरीश बापट ने रामदेव को राष्ट्रपुरुष बताते हुए कहा योग और स्वदेशी उत्पादनों को लेकर क्रांति लाने वाले बाबा रामदेव पर विपक्ष का इस प्रकार टीका-टिपण्णी करना उचित नहीं है। उन्होंने आगे कहा बाबा रामदेव ने जो योग के क्षेत्र में काम किया है उसपर पूरे देश को गर्व है।

विपक्ष ने बाबा रामदेव को 'ट्रेडर बाबा' कहा गिरीश बापट के राष्ट्रपुरुष वाले बयान ने विपक्ष आग बबूला हो गई थी। विपक्ष का कहना था कि रामदेव को राष्ट्रपुरुष बताना सच्चे राष्ट्रपुरुषों का अपमान है। विपक्ष ने बाबा रामदेव के लिए ट्रेडर बाबा का भी नारा लगाया। सदन में बढ़ते हंगामे को देखते हुए 40 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

टॅग्स :बाबा रामदेवपतंजलिमहाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी