लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: जानें शरद पवार ने 1978 के किस राजनीतिक घटना के लिए पूर्व PM चंद्रशेखर की तारीफ की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2020 13:30 IST

पवार ने इस मौके पर समाजवादी नेता के साथ अपने संबंधों को याद किया। उन्होंने कहा, “चंद्रशेखर हमेशा जमीनी स्तर पर लोगों के साथ काम करने के लिये तैयार रहते थे। उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और मैं खुशकिस्मत था कि मुझे कुछ सालों तक उनके साथ काम करने का मौका मिला।”

Open in App
ठळक मुद्देपवार ने कहा कि इंदिरा गांधी से अच्छे संबंधों के बावजूद चंद्रशेखर आपातकाल के खिलाफ खड़े हुए और जेल भी गए। चार बार मुख्यमंत्री रहे पवार ने कहा, “कांग्रेस में (1978 में) कुछ मतभेद के बाद महाराष्ट्र में बने राजनीतिक गतिरोध को मैं भूल नहीं सकता।

राष्ट्रवादी कांग्रेस प्रमुख शरद पवार ने 1978 में महाराष्ट्र में प्रगतिशील लोकतांत्रिक मोर्चे की सरकार के गठन में मदद का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को दिया। पवार परांडवाड़ी के भारत यात्रा केंद्र में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे जहां चंद्रशेखर की एक आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया गया।

पवार ने इस मौके पर समाजवादी नेता के साथ अपने संबंधों को याद किया। उन्होंने कहा, “चंद्रशेखर हमेशा जमीनी स्तर पर लोगों के साथ काम करने के लिये तैयार रहते थे। उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और मैं खुशकिस्मत था कि मुझे कुछ सालों तक उनके साथ काम करने का मौका मिला।”

पवार ने कहा कि इंदिरा गांधी से अच्छे संबंधों के बावजूद चंद्रशेखर आपातकाल के खिलाफ खड़े हुए और जेल भी गए। चार बार मुख्यमंत्री रहे पवार ने कहा, “कांग्रेस में (1978 में) कुछ मतभेद के बाद महाराष्ट्र में बने राजनीतिक गतिरोध को मैं भूल नहीं सकता।

राज्य को एक स्थिर सरकार की जरूरत थी और चंद्रशेखर ने मुझसे कहा कि ‘आपको (पवार को) सरकार की जिम्मेदारी लेनी होगी’, और अपनी पार्टी का समर्थन मुझे दिया।” पवार ने कहा, “उन्होंने अपनी बात रखी, मुझे राज्य का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिली और इसका श्रेय उन्हें जाता है।”

 

टॅग्स :शरद पवारमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस