लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : कोल्हापुर में संक्रमण दर सर्वाधिक, सिंधुदुर्ग में सबसे ज्यादा ऑक्सीजन बेड पर मरीज भर्ती

By भाषा | Updated: June 18, 2021 17:01 IST

Open in App

मुंबई, 18 जून महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 संबंधी साप्ताहिक आंकड़े साझा किए हैं जिनके मुताबिक प्रदेश में संक्रमण की सबसे अधिक दर कोल्हापुर में है और इसके पड़ोसी जिले सिंधुदुर्ग में ऑक्सीजन बेड पर सर्वाधिक मरीज भर्ती हैं। इसमें बताया गया कि कोल्हापुर में नमूने संक्रमित पाए जाने की दर 13.77 फीसदी है और सिंधुदुर्ग में 55.20 फीसदी मरीज ऑक्सीजन बेड पर भर्ती हैं।

ये आंकड़े महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किए हैं।

पिछले हफ्ते कोल्हापुर में संक्रमण की दर 15.85 प्रतिशत थी और यहां ऑक्सीजन बेड के भरे होने का प्रतिशत 67.41 था।

आंकड़ों के अनुसार राज्य भर में 16,570 ऑक्सीजन बेड भरे हुए हैं हालांकि यह आंकड़ा लगातार घट रहा है। इनमें बताया गया कि रायगढ़ और रत्नागिरी में संक्रमण दर क्रमश: 12.77 फीसदी और 11.90 फीसदी है। गोंदिया में संक्रमण दर सबसे कम 0.27 प्रतिशत है। पुणे में संक्रमण दर 9.88 फीसदी और नागपुर में 1.25 फीसदी है।

इसमें बताया गया कि कोल्हापुर में 54.78 फीसदी ऑक्सीजन बेड उपयोग में हैं, वर्धा में सबसे कम 0.45 फीसदी ऑक्सीजन बेड पर मरीज भर्ती हैं। मुंबई में 23.56 प्रतिशत ऑक्सीजन बेड का इस्तेमाल हो रहा है, ठाणे जिले के लिए यह आंकड़ा 10.74 फीसदी है।

रिपोर्ट में बताया गया कि मुंबई में कुल 2,016 ऑक्सीजन बेड इस्तेमाल हो रहे हैं जबकि 9,097 ऑक्सीजन बेड अभी खाली हैं। यहां 951 वेंटिलेटर का इस्तेमाल हो रहा है जबकि 529 वेंटिलेटर खाली हैं। पुणे में 10.90 फीसदी और नागपुर में 2.17 फीसदी ऑक्सीजन बेड इस्तेमाल हो रहे हैं।

राज्य में इस्तेमाल में आ रहे ऑक्सीजन बेड की संख्या और कम होने के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी निगमों और जिलाधिकारियों से पाबंदियों में ढील देने को कहा है।

गौरतलब है कि चार जून को राज्य सरकार ने संक्रमण दर और उपयोग में लाए जा रहे ऑक्सीजन बेड के आधार पर विभिन्न प्रशासनिक इकाइयों में पांच चरण की ‘अनलॉक’ योजना की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'