लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे के साथ मंत्री पद की शपथ लेंगे एनसीपी के जयंत पाटिल, उप-मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर ये बोले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2019 14:03 IST

एनसीपी के कोटे से अजित पवार के उपमुख्यमंत्री बनने की सुगबुगाहट है। इससे पहले जयंत पाटिल को इस पद का प्रबल दावेदार बताया जा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार रात एनसीपी प्रमुख शरद पवार के निवास पर अजित ने करीब एक घंटे तक चर्चा की थी।एनसीपी के कोटे से अब जयंत पाटिल की जगह अजित पवार उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं।

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के जयंत पाटिल भी उद्धव ठाकरे साथ मंत्री पद की शपथ लेंगे। हालांकि उप-मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह अभी तक तय नहीं हुआ है। मुझे इस बारे में नहीं मालूम। गौरतलब है कि एनसीपी के कोटे से अजित पवार के उपमुख्यमंत्री बनने की सुगबुगाहट है। इससे पहले जयंत पाटिल को इस पद का प्रबल दावेदार बताया जा रहा था।

जयंत पाटिल के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता छगन भुजबल और कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट भी गुरुवार को राज्य के मंत्रियों के तौर पर शपथ ले सकते हैं। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे यहां दादर इलाके के शिवाजी पार्क में आज शाम 6.40 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

बुधवार रात एनसीपी प्रमुख शरद पवार के निवास पर अजित ने करीब एक घंटे तक चर्चा की थी। समझा जाता है कि एनसीपी प्रमुख ने अपने भतीजे को नई सरकार में शामिल होने सुझाव दिया। सूत्रों के अनुसार एनसीपी के कोटे से अब जयंत पाटिल की जगह अजित उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं। ऐसे में जयंत पाटिल को सिर्फ मंत्री पद से संतोष करना पड़ सकता है।

यह पूछे जाने पर कि क्या अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा? शिवसेना के संजय राउत ने कहा कि मुझे नहीं पता। यह एनसीपी का मामला है। शरद पवार महा विकास अघाड़ी के सबसे वरिष्ठ नेता हैं, अजीत पवार या किसी को भी क्या पद दिया जाएगा, उसका फैसला वही करेंगे।

आपको बता दें कि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के सहयोग से बनी महाविकास आघाड़ी की सरकार बनाने के लिए औपचारिक रूप से 23 नवंबर को दावा किया जाने वाला था, उससे एक रात पहले अजित पवार ने बगावत करते हुए 23 नवंबर की सुबह उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी। चार दिन तक चले नाटक के बाद अजित पवार और फडनवीस दोनों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। अजित की इस हरकत के बावजूद उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाने की चर्चा चल रही है।

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारजयंत पाटिलउद्धव ठाकरेराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

भारत28 जनवरी टू 28 फरवरी?, 30 दिन गुजर गए, बेहद दर्दनाक?, विमान दुर्घटना में अजीत पवार की मृत्यु के बाद भतीजे रोहित ने चाचा के निधन पर भावुक पोस्ट

भारतमहाराष्ट्र पवार परिवारः 28 जनवरी को अजित पवार की मृत्यु और 26 फरवरी को एनसीपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं सुनेत्रा पवार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर