लाइव न्यूज़ :

56 करोड़ कैश, 100 करोड़ की बेनामी संपत्ति, 32 किलो सोना...महाराष्ट्र में कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

By विनीत कुमार | Updated: August 11, 2022 11:20 IST

महाराष्ट्र के जालना में एक कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान 56 करोड़ कैश सहित 100 करोड़ की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है। ये कार्रवाई आयकर विभाग द्वारा एक से आठ अगस्त तक की गई।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के जालना में कारोबारी के घर आयकर विभाग का छापा, 56 करोड़ कैश जब्त।कैश की गिनती में अधिकारियों को 13 घंटे लग गए, 100 करोड़ के बेनामी संपत्ति का भी खुलासा।32 किलो सोना और हीरे सहित अन्य कागजात भी मिले, राज्य भर के 260 अधिकारी और कर्मचारी इस छापेमारी में शामिल थे।

जालना: महाराष्ट्र में एक कारोबारी के यहां आयकर विभाग की ओर की गई छापेमारी में भारी कैश और बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है। स्टील, कपड़ा और रियल इस्टेट कारोबार से जुड़े इस बिजनेसमैन के यहां हुई छापेमारी में आयकर विभाग को 56 करोड़ रुपये कैश मिले हैं।

एक से 8 अगस्त तक चली इस कार्रवाई में कारोबारी से जुड़े 100 करोड़ के बेनामी संपत्ति का भी पर्दाफाश हुआ है। साथ ही 32 किलो सोना, पर्ल और हीरे सहित संपत्ति के कागजात मिले हैं। आयकर विभाग को जब्त कैश की गिनती में 13 घंटे लग गए।

आयकर विभाग की नासिक ब्रांच ने की कार्रवाई

छापेमारी की इस कार्रवाई को आयकर विभाग की नासिक ब्रांच ने अंजाम दिया। इसमें राज्य भर के 260 अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। आईटी के कर्मचारी पांच टीमों में बंटे हुए थे और छापेमारी में 120 से ज्यादा गाड़ियों का इस्तेमाल हुआ।

कैश को सुबह 11 बजे से रात एक बजे तक जालना के स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में ले जाकर गिना गया। सामने आई जानकारी के अनुसार कारोबारी के घर से कुछ नही मिला लेकिन उसके फार्महाउस से नकदी, सोना और अन्य कागजात बरामद हुए।

वाहनों पर चिपकाए गए 'दुल्हन हम ले जाएंगे' के स्टिकर 

आयकर अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान काफी सावधानी बरती। कारोबारी और उनसे जुड़े लोगों को इस छापेमारी की तैयारी की भनक नहीं लगे, इसके लिए आयकर की टीमें बेहद सतर्क रहीं। नासिक, पुणे, ठाणे और मुंबई के अधिकारियों ने अपनी गाड़ियों पर दूल्हे और दुल्हन के नाम के स्टिकर लगाए। इसके जरिए ये दिखाने की कोशिश की गई कि यह गाड़ियां किसी बारात का हिस्सा हैं और शादी में जा रही हैं। वाहनों पर अलग-अलग 'दुल्हन हम ले जाएंगे' के स्टिकर लगाए गए थे जो अधिकारियों के लिए एक कोड वर्ड था। 

 

टॅग्स :महाराष्ट्रआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे