लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: सामना में CM उद्धव ठाकरे ने BJP को दी खुली चुनौती, कहा- हिम्मत है तो सरकार को गिराकर दिखाओ!

By अनुराग आनंद | Updated: February 16, 2020 14:27 IST

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने अप्रैल में ऑपरेशन लोटस शुरू करके सरकार गिराने की बात कही थी। भाजपा नेता के इसी बयान पर उद्धव ठाकरे ने सामना में जवाब दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ने उद्धव ठाकरे ने कहा कि जनता ने इन्हें ठुकरा दिया फिर भी इन्होंने ऑपरेशन लोटस शुरू ही है।उद्धव ठाकरे ने कहा कि 30 साल साथ रहने के बाद बी भाजपा को नहीं था भरोसा।

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी को सरकार गिराने की खुली चुनौती दी है। ठाकरे ने शिवसेना के मुखपत्र में कहा कि भाजपा के नेता दावा करते हैं कि राज्य की महाविकास आघाड़ी की सरकार गिराएंगे।

भाजपा के इसी बयान पर पलटवार करते हुए ठाकरे ने कहा कि हिम्मत है तो सरकार को गिराकर दिखाओ। दरअसल,  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने अप्रैल में ऑपरेशन लोटस शुरू करके सरकार गिराने की बात कही थी। भाजपा नेता के इसी बयान पर ठाकरे ने सामना में जवाब दिया है। 

महाराष्ट्र भाजपा को उद्धव का करारा जवाबसामना में सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि जनता ने इन्हें ठुकरा दिया फिर भी इन्होंने ऑपरेशन लोटस शुरू ही है। इसके बाद उन्होंने कहा कि अप्रैल तक क्यों, आज क्यों नहीं? हिम्मत है तो अभी सरकार गिराकर दिखाओ! ठाकरे की मानें तो गरीबों के आशीर्वाद से आई ये सरकार काफी मजबूत है।

इसमें एक भी दरार नहीं पड़ेगी, ऐसी जोरदार चुनौती मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दी। किसान ही सरकार के केंद्रबिंदु हैं। उनका विकास, उनकी प्रगति यही सरकार का ध्येय है, ऐसा भी उद्धव ठाकरे ने कहा है।

30 साल साथ रहने के बाद भी, उन्हें हम पर भरोसा नहींउद्धव ठाकरे ने कहा कि ३० वर्षों से हम जिनके साथ थे, उन्होंने हम पर विश्वास नहीं दिखाया और जिससे ३० वर्षों से संघर्ष कर रहे थे, उन्होंने एक ही बैठक में मुझ पर विश्वास दिखाया और गरीबों के मन में विश्वास निर्माण करनेवाली सरकार सत्ता में आई।

ये सरकार मजबूत है, शरद पवार जैसे कुशल मार्गदर्शक हैं और गरीबों का आशीर्वाद इस सरकार पर है इसलिए इस सरकार का एक पत्थर भी नहीं डगमगाएगा।

सामना में  लिखा- बाप रे, पूरी दिल्ली देशद्रोही!

सामना में संजय राउत ने कहा है कि बाप रे! पूरी दिल्ली देशद्रोही! दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम ने यह दिखा दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री शाह अजेय नहीं हैं। संजय राउत ने लिखा है कि, "दूसरी बात मतलब मतदाता बेईमान नहीं हैं। धर्म का बवंडर पैदा किया जाता है, उसमें वे बहते नहीं हैं। राम श्रद्धा की जीत हैं ही लेकिन कुछ विजय हनुमान भी दिलाते हैं। दिल्ली में ऐसा ही हुआ।"

टॅग्स :उद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारमहाराष्ट्रसंजय राउतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत