लाइव न्यूज़ :

शिवसेना के MLA को कोई तोड़ने की कोशिश करेगा तो हम उसका सिर फोड़ देंगे, पांव भी तोड़ देंगे: अब्दुल सत्तार

By विनीत कुमार | Updated: November 21, 2019 15:19 IST

इससे पहले अब्दुल सत्तार ने बुधवार को ये बताया था कि शिवसेना विधायकों की बैठक 22 नवंबर को बुलाई गई है। महाराष्ट्र के शिवसेना विधायक अब्दुल सत्तार ने बताया है कि सभी एमएलए को आईडी कार्ड साथ लाने के लिए कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी के विधायक को तोड़ने की कोशिश करने वालों का सिर फोड़ने की धमकीशिवसेना विधायक ने कहा- कोई ऐसी कोशिश करता है तो पांव तोड़ा जाएगा और दवाखाने का इंतजाम भी करेंगे

महाराष्ट्र में शिवसेना के विधायक अब्दुल सत्तार ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के विधायकों को तोड़ने की कोशिश अगर हुई तो ऐसा करने वाले का सिर फोड़ दिया जाएगा। अब्दुल सत्तार ने कहा कि अगर ऐसा करने की कोई कोशिश करता है तो उसके  सिर के साथ-साथ पांव भी तोड़ दिया जाएगा। सत्तार महाराष्ट्र के सिल्लोड से विधायक हैं। वह इसी साल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सितंबर में शिवसेना से जुड़े हैं।

अब्दुल सत्तार का बयान उस बीच में आया है जब महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस से गठबंधन वाली सरकार बनने के आसार एक बार फिर दिखने लगे हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार अब्दुल सत्तार ने कहा, 'कोई भी अगर शिवसेना के एमएलए को फोड़ने की कोशिश करेगा तो हम उनका सिर फो़ड़ देंगे, उसके साथ उसका पांव भी तोड़ देंगे लेकिन दवाखाने का भी इंतजाम भी शिवसेना करेगी। उनके लिए एंबुलेंस भी तैयार करेगी।' 

इससे पहले अब्दुल सत्तार ने बुधवार को ये बताया था कि शिवसेना विधायकों की बैठक 22 नवंबर को बुलाई गई है। महाराष्ट्र के शिवसेना विधायक अब्दुल सत्तार ने बताया है कि सभी एमएलए को आईडी कार्ड साथ लाने के लिए कहा गया है। अब्दुल सत्तार के अनुसार सभी विधायकों को 5 दिनों के लिए कपड़े आदि भी साथ लाने को कहा गया है।

महाराष्ट्र में सरकार बनाने का फॉर्मूला तैयार!

सूत्रों के अनुसार शिनसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच सरकार बनाने को लेकर तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इन तीनों पार्टियों के विधानसभा में सीटों के अनुसार मंत्री पद को लेकर भी सहमति हो चुकी है और इस पूरे फॉर्मूले को लेकर जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी।

इस बीच संजय राउत का बयान भी आया है जिसके मुताबिक 1 दिसंबर तक सरकार बनाने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। संजय राउत ने गुरुवार को साथ ही कहा कि तीनों पार्टियों के विधायकों के हस्ताक्षर वाली चिट्ठी शनिवार को राज्यपाल को सौंपी जाएगी।

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसशरद पवारसंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी