महाराष्ट्र अस्पताल आग : गिरफ्तार मेडिकल अधिकारी, तीन स्टाफ नर्स 12 नवंबर तक पुलिस हिरासत में

By भाषा | Published: November 10, 2021 07:29 PM2021-11-10T19:29:15+5:302021-11-10T19:29:15+5:30

Maharashtra hospital fire: Medical officer arrested, three staff nurses in police custody till November 12 | महाराष्ट्र अस्पताल आग : गिरफ्तार मेडिकल अधिकारी, तीन स्टाफ नर्स 12 नवंबर तक पुलिस हिरासत में

महाराष्ट्र अस्पताल आग : गिरफ्तार मेडिकल अधिकारी, तीन स्टाफ नर्स 12 नवंबर तक पुलिस हिरासत में

पुणे, 10 नवंबर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के अस्पताल में लगी आग के सिलसिले में स्थानीय अदालत ने बुधवार को एक महिला मेडिकल अधिकारी और तीन स्टाफ नर्स को 12 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आग लगने की इस घटना में 11 मरीज मारे गए थे।

डॉक्टर विशाखा शिंदे और नर्सों सपना पठारे, अस्मा शेख और चन्ना अनंत को भारतीय दंड संहिता की धाराओं 304 (गैर इरादतन हत्या) और 304 ए (लापरवाही से मौत) के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक मनोज पाटिल ने बताया, ‘‘चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें 12 नवंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।’’

जिला सदर अस्पताल के आईसीयू में छह नवंबर को आग लग गयी थी। घटना में कम से कम 11 मरीजों की मौत हो गई थी।

राज्य सरकार ने अहमदनगर जिले के सिविल सर्जन डॉक्टर सुनील पोखरना, मेडिकल अधिकारियों डॉक्टर सुरेश ढाकने, डॉक्टर विशाखा शिंदे और स्टाफ नर्स सपना पठारे को निलंबित कर दिया है जबकि सर्विस नर्सों अस्मा शेख और चन्ना अनंत को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

अधिकारी ने पहले बताया था कि छह नवंबर को डॉक्टर शिंदे ड्यूटी पर थीं लेकिन वह समय पर घटना की जानकारी देने में असफल रहीं।

पाटिल ने पहले बताया था कि जांच में सामने आया है कि आग लगने के वक्त तीन स्टाफ नर्सें आईसीयू के बाहर थीं। उन्होंने बताया कि तीनों को आईसीयू से बाहर जाने की अनुमति नहीं थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra hospital fire: Medical officer arrested, three staff nurses in police custody till November 12

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे