लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र को रोजाना जरूरत की 50 प्रतिशत रेमडेसिविर का ही आवंटन किया गया : टोपे

By भाषा | Updated: April 22, 2021 14:41 IST

Open in App

मुंबई, 22 अप्रैल महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र द्वारा राज्य को रेमडेसिविर की रोज 26,000 इंजेक्शन आवंटित की जा रही है जबकि प्रतिदिन 50,000 इंजेक्शन की जरूरत है।

टोपे ने संवाददाताओं से कहा कि वह कोविड-19 संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र के लिए रेमडेसिविर दवा का आवंटन बढ़ाने के लिए केंद्र को पत्र लिखेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार को रोजाना 50,000 रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरूरत है लेकिन केंद्र की तरफ से रोज 26,000 इंजेक्शन का आवंटन हुआ है। यह अगले 10 दिनों के लिए है। बहुत गंभीर स्थिति है क्योंकि गंभीर मरीजों के उपचार के लिए इस दवा के इस्तेमाल से जान बच सकती है।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘मैं महाराष्ट्र को रेमडेसिविर का आवंटन बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को एक पत्र लिखूंगा।’’

टोपे और राज्य के खाद्य तथा औषधि मंत्री राजेंद्र शिंगणे ने कुछ दिन पहले आश्वस्त किया था कि 21 अप्रैल से रेमडेसिविर की आपूर्ति बढ़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा