लाइव न्यूज़ :

हरियाणा, महाराष्ट्र में आम आदमी पार्टी का हाल हुआ बुरा, नोटा से भी कम पसंद आए 'अरविंद केजरीवाल'

By भाषा | Updated: October 24, 2019 21:42 IST

चुनाव आयोग के अनुसार अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी के उम्मीदवार अपनी सीटों पर 1,000 मत भी हासिल नहीं कर सके हैं और उनकी जमानत जब्त होना तय है।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी (आप) को महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में लोगों ने नोटा से भी कम पसंद किया।दोनों राज्यों में पार्टी ने 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारे। आप ने हरियाणा विधानसभा की 70 सीटों में से 46 पर अपने उम्मीदवार उतारे थे जबकि महाराष्ट्र में 24 सीटों पर उसने उम्मीदवार खड़े किए थे।

आम आदमी पार्टी (आप) को महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में लोगों ने नोटा से भी कम पसंद किया। दोनों राज्यों में पार्टी ने 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारे। आप ने हरियाणा विधानसभा की 70 सीटों में से 46 पर अपने उम्मीदवार उतारे थे जबकि महाराष्ट्र में 24 सीटों पर उसने उम्मीदवार खड़े किए थे।

चुनाव आयोग के अनुसार अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी के उम्मीदवार अपनी सीटों पर 1,000 मत भी हासिल नहीं कर सके हैं और उनकी जमानत जब्त होना तय है। चुनाव आयोग के अनुसार हरियाणा में आप को 0.48 फीसदी मत हासिल हुए जबकि नोटा (इनमें से कोई नहीं) का मत प्रतिशत 0.53 रहा।

महाराष्ट्र में आप को 0.11 फीसदी मत हासिल हुए जबकि नोटा को 1.37 फीसदी लोगों ने पसंद किया। आप ने अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनाव में हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के साथ गठबंधन किया था लेकिन जबरदस्त हार के बाद इस बार विधानसभा चुनाव मैदान में पार्टी अकेली ही उतरी।

दुष्यंत चौटाला नीत जेजेपी ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव में 10 सीटें जीती हैं और वह राज्य में किंगमेकर की भूमिका में है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में चुनाव प्रचार नहीं किया था लेकिन महाराष्ट्र में उन्होंने ब्रह्मपुरी सीट पर आप उम्मीदवार पारोमिता गोस्वामी के लिए एक रैली की थी। गोस्वामी को 3,555 वोट मिले हैं। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल