लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव: लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार चुनावी सभा में लोगों के बीच होंगे राहुल गांधी, यहां से करेंगे आगाज

By भाषा | Updated: October 12, 2019 16:38 IST

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद राहुल गांधी पहली बार चुनाव प्रचार के लिए लोगों के बीच होंगे।

Open in App

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। इसके साथ ही वह हरियाणा में भी प्रचार करेंगे। हरियाणा में वह सोमवार को कुछ जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, गांधी महाराष्ट्र के लातूर में रविवार को पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। उसी दिन वह मुंबई के चांदीवली और धारावी इलाकों में भी पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद गांधी पहली बार चुनाव प्रचार के लिए लोगों के बीच होंगे।

पिछले दिनों राहुल गांधी ''व्यक्तिगत यात्रा'' पर कुछ दिनों के लिए विदेश गए थे। लौटने के बाद वह गुजरात में अपने खिलाफ चल रहे मानहानि के मामले में अदालत के समक्ष पेश भी हुए।

गौरतलब है कि हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी।

टॅग्स :राहुल गांधीमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस