लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र, हरियाणा चुनाव: पीएम मोदी की अपील, 'भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के पर्व को बनाएं समृद्ध'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 21, 2019 08:05 IST

PM Modi Urges Voters: महाराष्ट्र, हरियाणा और देश भर की 51 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनावों को लेकर पीएम ने की लोगों से भारी संख्या में मतदान की अपील

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने की लोगों से भारी संख्या में मतदान करने की अपीलमहाराष्ट्र, हरियाणा विधानसभा, और 51 विधानसभा सीटों, दो लोकसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों और 18 राज्यों में हो रहे उपचुनावों के लिए सोमवार को मतदान शुरू हुए। पीएम मोदी ने इस अवसर पर लोगों से बज़ी संख्या में मतदान करने की अपील की

पीएम ने सोमवार को इन चुनावों के अवसर पर ट्विटर पर लिखा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे लोकतंत्र के पर्व को समृद्ध बनाएं। 

पीएम मोदी ने की लोगों से भारी संख्या में मतदान की अपील

पीएम ने लिखा, 'महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए मतदान हो रहे हैं। साथ ही भारत के विभिन्न हिस्सों में उपचुनाव हो रहे हैं। मैं इन राज्यों और सीटों के मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे भारी संख्या में मतदान करके लोकतंत्र के पर्व को समृद्ध बनाएं। मैं उम्मीद करता हूं कि युवा भारी संख्या में मतदान करें।'

2014 के महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने जीत हासिल की थी। उन चुनावों में हरियाणा में रिकॉर्ड 76.54 फीसदी जबकि महाराष्ट्र में 63.38 फीसदी मतदान हुआ था। 

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर सोमवार को रहे मतदान में 3237 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 235 महिलाएं हैं। महाराष्ट्र में मुख्य मुकाबला बीजेपी-शिवसेना, कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच है। महाराष्ट्र में 8.98 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 4.28 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं, जो 96661 बूथों पर अपना मतदान करेंगे।  

वहीं हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे चुनावों में 1169 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी दलों कांग्रेस, आईएनएलडी और जेजेपी के बीच है। हरियाणा में 1.83 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 85 लाख महिला उम्मीदवार शामिल हैं, जो 19578 बूथों पर अपना मतदान करेंगे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअसेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019Haryana Assembly Election
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम