लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र, हरियाणा चुनाव: बीजेपी के आगे फीका रहा कांग्रेस का 'चुनाव प्रचार', प्रियंका गांधी समेत कई टॉप नेता रहे नदारद

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 20, 2019 10:56 IST

Maharashtra, Haryana Assembly Polls 2019: महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के प्रचार अभियान में बीजेपी के आगे फिसड्डी रही कांग्रेस

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र, हरियाणा विधानसभा चुनावों में बीजेपी के आगे कमजोर रहा कांग्रेस का प्रचार अभियानइन दोनों राज्यों में पीएम मोदी की 25 रैलियों के मुकाबले राहुल गांधी ने की महज 7 रैलियां

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान शनिवार को समाप्त हो गया। 21 अक्टूबर को होने वाले इन दोनों राज्यों के विधानसभा चुनावों के प्रचार में सत्तारूढ़ बीजेपी मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर बीस पड़ती नजर आई। 

ये विधानसभा चुनाव भले ही 2019 लोकसभा चुनावों के बाद से बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा चुनावी मुकाबला हैं, लेकिन इन चुनावों के प्रचार के दौरान बीजेपी के आगे कांग्रेस और खासतौर पर नेहरू-गांधी परिवार का प्रचार फीका नजर आया।

बीजेपी ने इन चुनाव प्रचार के लिए पीएम मोदी, अमित शाह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी और लगभग इन सभी ने इन दोनों राज्यों में चुनाव प्रचार किया। अगर बीजेपी के स्थानीय नेताओं को भी मिला लिया जाए तो उसने इन दोनों राज्यों की लगभग सभी सीटों पर चुनावी रैलियां कीं।

पीएम मोदी की 25 रैलियों के मुकाबले, राहुल ने की 7 रैलियां

चुनाव प्रचार में बीजेपी के दमखम का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जहां पीएम मोदी ने हरियाणा और महाराष्ट्र में 25 रैलियों को संबोधित किया तो वहीं राहुल गांधी कांग्रेस के लिए इन दोनों राज्यों में सात रैलियां ही कर पाए। 

वहीं 2019 लोकसभा चुनावों के दौरान तूफानी अंदाज में प्रचार करने वाली राहुल की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी इन दोनों राज्यों के चुनाव प्रचार से दूर रहीं। 

सोनिया और प्रियंका ने नहीं की एक भी रैली

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को शुक्रवार को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करना था, लेकिन वह कुछ अपरिहार्य कारणों से ऐसा नहीं कर सकीं और उनकी जगह राहुल गांधी ने रैली को संबोधित किया। 63 वर्षीय सोनिया स्वास्थ्य कारणों से अगस्त में कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद से ही चुनावी रैलियों से दूर ही रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का मानना है कि अंदरूनी उठापठक और कुछ बड़े नेताओं के बीच मनमुटाव फीके चुनाव प्रचार की वजह रहा। 

उदाहरण के लिए हरियाणा चुनावों से ठीक पहले पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने टिकट बंटवारे को लेकर नाराजगी जताते हुए पार्टी छोड़ दी थी और इन चुनावों में उन्होंने दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी का समर्थन किया। 

वहीं महाराष्ट्र में भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने सार्वजनिक तौर पर पार्टी नेतृत्व के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की थी और खुद को चुनाव प्रचार से दूर रखा। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019नरेंद्र मोदीराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)प्रियंका गांधीसोनिया गाँधीSonia Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?