लाइव न्यूज़ :

‘‘महाराष्ट्र सरकार का ईंधन से कर में कटौती से इनकार, उसके नेताओं के खोखलेपन का परिचायक’’

By भाषा | Updated: December 25, 2021 17:06 IST

Open in App

मुंबई, 25 दिसंबर भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को महाराष्ट्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल पर से कर कम करने से ‘‘साफ इंकार’’ उसके कुछ नेताओं के खोखलेपन को उजागर करता है जो केंद्र को ईंधन की बढ़ी कीमतों के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर विधानमंडल का शीतकालीन सत्र समाप्त होने तक ईंधन के मूल्यों में कटौती करने की मांग नहीं मानी गई तो भाजपा दबाव बनाने के लिए आंदोलन करेगी।

फडणवीस ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘महा विकास अघाडी (एमवीएस) सरकार का सबसे अधिक हताश करने वाला रुख है कि उसने ईंधन पर से कर कम करने से मना कर दिया है। इस सरकार के कुछ नेता हैं जिन्होंने ईंधन की बढ़़ी हुई कीमतों को लेकर केंद्र के खिलाफ साइकिल रैली निकाली थी। लेकिन उनका खोखलापन ईंधन की कीमतों में कमी करने की मांग अपनी सरकार द्वारा ही खारिज करने के बाद उजागर हो गया है।’’

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के करीब 25 राज्य पहले ही जनता को राहत देने के लिए ईंधन पर से मूल्य वर्धित कर (वैट) कम कर चुके हैं। उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या एमवीए सरकार नागरिकों को राहत देने के लिए उनका अनुकरण नहीं कर सकती है? ’’

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष फडणवीस ने कहा कि अगर शिवसेना नीत राज्य सरकार ईंधन की कीमतों में कटौती से इनकार करती है तो भाजपा इस मांग को लेकर पूरे राज्य में रैली करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर राज्य सरकार ईंधन पर से कर कम नहीं करेगी तो निश्चित तौर पर हम विधानमंडल का शीतकालीन सत्र समाप्त होने के बाद हम अपनी इस मांग को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस