लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार से पांच साल से कम आयु के बच्चों को इन्फ्लुएंजा रोधी टीका लगाने का अनुरोध

By भाषा | Updated: May 25, 2021 11:27 IST

Open in App

ठाणे, 25 मई महाराष्ट्र में आदिवासी कल्याण समिति का नेतृत्व करने वाले पूर्व विधायक विवेक पंडित ने राज्य सरकार से मॉनसून के आगमन से पहले राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में पांच साल से कम उम्र के सभी बच्चों को इन्फ्लुएंजा रोधी टीका लगाये जाने की अपील की है।

पंडित ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बारिश के मौसम के दौरान बच्चों में इन्फ्लुएंजा फैलने की आशंका जतायी है। इसे सामान्य तौर पर फ्लू कहा जाता है।

उन्होंने कहा कि देश पहले से ही कोविड-19 महामारी के संकट से जूझ रहा है।

पंडित ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर पांच साल से कम उम्र के बच्चों को इन्फ्लुएंजा रोधी टीका लगाने का अनुरोध किया और सभी जिला अधिकारियों को निगरानी अधिकारी बनाने का सुझाव दिया।

उन्होंने कहा कि गरीब आदिवासी इनफ्लुएंजा रोधी टीके का खर्च वहन नहीं कर सकते हैं जिसकी कीमत 1,500 और 2,000 रुपये के बीच है।

उन्होंने कहा कि इसलिए सरकार को मॉनसून आने से पहले इन बच्चों को निशुल्क टीका लगाने के लिए अभियान चलाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब