लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Floor Test: भाई ने दिया भाई को झटका, उद्धव सरकार को नहीं मिला 'मनसे' का समर्थन!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2019 15:23 IST

उद्धव सरकार को उनके चचेरे भाई राज ठाकरे की पार्टी का समर्थन नहीं मिला। हालांकि राज ठाकरे उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण में शामिल रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देदोपहर दो बजे सदन की बैठक के बाद शक्ति परीक्षण किया गया जिसमें सरकार को 169 विधायकों का साथ मिला। बहुमत परीक्षण के दौरान महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के एकमात्र विधायक प्रमोद राजू रतन तटस्थ रहे।

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाडी सरकार ने महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत साबित कर दिया है। यह गठबंधन शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस ने मिलकर बनाया है। दोपहर दो बजे सदन की बैठक के बाद शक्ति परीक्षण किया गया जिसमें सरकार को 169 विधायकों का साथ मिला। हालांकि उद्धव सरकार को उनके चचेरे भाई राज ठाकरे की पार्टी का समर्थन नहीं मिला। हालांकि राज ठाकरेउद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण में शामिल रहे थे।

बहुमत परीक्षण के दौरान महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के एकमात्र विधायक प्रमोद राजू रतन तटस्थ रहे। उन्होंने ना समर्थन में वोट दिया और ना ही विपक्ष में। गौरतलब है कि राज ठाकरे ने 2006 में शिवसेना से अलग होकर मनसे का गठन किया था। 2009 में मनसे ने 13 सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन 2014 तक उनका जादू फीका पड़ने लगा। 2019 में भी उनकी पार्टी को सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल हुई।

आज महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत परीक्षण से पहले सरकार को उम्मीद थी कि वह आसानी से विश्वास मत हासिल कर लेगी। विश्वास परीक्षण से पहले तीनों पार्टियों ने अपने विधायकों को व्हिप जारी किया था। इस बीच महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को कहा कि उद्धव ठाकरे के मंत्रालय का शपथ ग्रहण गैरकानूनी है क्योंकि यह निर्धारित प्रारूप के अनुसार नहीं हुआ। इस वजह से बीजेपी विधायकों ने सदन की कार्यवाही का वॉक-आउट किया। मनसे के विधायक ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019राज ठाकरेउद्धव ठाकरेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?