उद्धव ठाकरे को लगेगा एक और झटका, पांच विधायक, दो सांसद सीएम एकनाथ शिंदे गुट में होंगे शामिल

By भाषा | Published: October 5, 2022 07:58 PM2022-10-05T19:58:16+5:302022-10-05T19:59:56+5:30

वर्तमान में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ गुट में 40 विधायक और 12 लोकसभा सदस्य शामिल हैं। ठाकरे गुट के पास 15 विधायक और छह लोकसभा सदस्य हैं।

Maharashtra five MLAs, two MPs will join CM Eknath Shinde faction Uddhav Thackeray will get another setback | उद्धव ठाकरे को लगेगा एक और झटका, पांच विधायक, दो सांसद सीएम एकनाथ शिंदे गुट में होंगे शामिल

मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के एमएमआरडीए मैदान में दशहरा रैली आयोजित करेगा।

Highlightsदो सांसद मुंबई और मराठवाड़ा क्षेत्र से हो सकते हैं।शिवसेना के पास महाराष्ट्र से 18 और दादरा और नगर हवेली से एक लोकसभा सदस्य था। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के एमएमआरडीए मैदान में दशहरा रैली आयोजित करेगा।

मुंबईः शिवसेना (शिंदे गुट) के लोकसभा सदस्य कृपाल तुमाने ने बुधवार को दावा किया कि उद्धव ठाकरे-धड़े के दो सांसद और पांच विधायक शाम को आयोजित दशहरा रैली में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट में शामिल होंगे।

शिंदे गुट के नेता तुमाने ने एक समाचार चैनल को बताया कि दो सांसद मुंबई और मराठवाड़ा क्षेत्र से हो सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आप शाम को देखेंगे।’’ महाराष्ट्र के रामटेक से सांसद तुमाने ने कहा कि शिंदे गुट की विचारधारा को मानने वाले खुद फोन कर इसमें शामिल हो रहे हैं। वर्तमान में शिंदे गुट में मुख्यमंत्री सहित 40 विधायक और 12 लोकसभा सदस्य शामिल हैं।

ठाकरे गुट के पास 15 विधायक और छह लोकसभा सदस्य हैं। इस साल जून में विभाजन से पहले, शिवसेना के पास महाराष्ट्र से 18 और दादरा और नगर हवेली से एक लोकसभा सदस्य था। शिंदे के नेतृत्व वाला बागी गुट बुधवार शाम मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के एमएमआरडीए मैदान में दशहरा रैली आयोजित करेगा।

ठाकरे गुट मध्य मुंबई के दादर में ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में अपनी रैली आयोजित करेगा, जो 1966 में शिवसेना की स्थापना के बाद से जुड़ा हुआ है। शिंदे और शिवसेना के 39 अन्य विधायकों ने जून में पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह कर दिया था, जिसके बाद ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी। शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

ठाकरे के उम्मीदवार का समर्थन करेगी कांग्रेस

महाराष्ट्र कांग्रेस ने तीन नवंबर को मुंबई की अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में उद्धव ठाकरे के उम्मीदवार का समर्थन करने की बुधवार को घोषणा की। शिवसेना के विधायक रमेश लटके के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना की उम्मीदवार लटके की पत्नी रुतुजा लटके का समर्थन करेगी। दो बार विधायक रह चुके रमेश लटके ने साल 2014 में इस सीट से कांग्रेस के सुरेश शेट्टी को हराकर विधानसभा में कदम रखा था। इस साल 11 मई को दुबई यात्रा के दौरान उनका निधन हो गया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों के अनुसार इस सीट पर मुरजी पटेल को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

पटोले ने कहा कि शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस ने महाराष्ट्र के हित में “सांप्रदायिक” भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए 2019 के विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद महा विकास आघाड़ी (एमवीए) बनाया था।

उन्होंने कहा, “भाजपा के खिलाफ लड़ाई के तहत कांग्रेस अंधेरी पूर्व उपचुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारेगी। हम शिवसेना उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।” जून में शिवसेना में फूट पड़ने के बाद यह पहला चुनाव है।

Web Title: Maharashtra five MLAs, two MPs will join CM Eknath Shinde faction Uddhav Thackeray will get another setback

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे