लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : ठाणे में बहुमंजिला इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: October 26, 2021 10:00 IST

Open in App

ठाणे, 26 अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मंगलवार सुबह एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है और लगभग 15 परिवारों को इमारत से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि रघुनाथ नगर स्थित इमारत की पांचवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में सुबह करीब पौने पांच बजे आग लग गई।

सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी, आरडीएमसी की एक टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि आग पर बाद में काबू पा लिया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘आग लगने की घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। इमारत में रहने वाले लगभग 15 परिवारों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।’’

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और आग बुझाने का काम जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम