लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: बीजेपी की पंकजा मुंडे बेहोश होकर मंच पर गिरीं, एक दिन में पांचवीं रैली को कर रही थीं संबोधित

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 20, 2019 10:11 IST

Pankaja Munde: बीजेपी की पंकजा मुंडे शनिवार को विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन एक दिन में अपनी पांचवीं रैली को संबोधित करते हुए बेहोश होकर गिर पड़ीं

Open in App
ठळक मुद्देपरली सीट से बीजेपी की उम्मीदवार पंकजा मुंडे बेहोश होकर मंच पर गिरींपंकजा परली सीट से अपने चचेरे भाई धनंजय मुंडे के खिलाफ है चुनाव मैदान में

बीजेपी के टिकट पर महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में बीड की परली सीट से लड़ रहीं पंकजा मुंडे शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मंच पर बेहोश हो गईं। 

बीजेपी प्रवक्ता के मुताबिक, उन्हें तुरंत ही नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति बेहतर बताई गई। 

एक दिन में पांचवीं रैली को संबोधित करते हुए बेहोश हुईं बीजेपी की पंकजा मुंडे

21 अक्टूबर को होने वाले चुनावों में पंकजा परली विधानसभा सीट से अपने चचेरे भाई और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे के खिलाफ उतरी हैं। वह इससे पहले 2014 विधानसभा चुनावों में धनंजय को यहां से हरा चुकी हैं।

विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शनिवार को अपनी पांचवीं रैल को संबोधित करते हुए वह बेहोश होकर मंच पर गिर पड़ीं। इसके बाद वहां मौजूद उनकी बहन और सांसद प्रीतमा मुंडे और अन्य बीजेपी कार्यकर्ता उनकी मदद के लिए दौड़े।

बीजेपी प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने कहा कि व्यस्त चुनाव प्रचार की वजह से पंकजा थकान का शिकार हुई होंगी। पार्टी के एक और प्रवक्ता शिरीष बोराकलकर ने कहा कि उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी स्थिति बेहतर हो रही थी। 

पंकजा मुंडे 2009 से ही परली से विधायक और देवेंद्र फड़नवीस सरकार में ग्रामीण विकास, महिला और बाल विकास मंत्री हैं। वह केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं।   

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की 288 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा जबकि 24 अक्टूबर मतगणना होगी। सत्तारूढ़ बीजेपी की नजरें दोबारा सत्ता में वापसी पर है। बीजेपी इन चुनावों में शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

टॅग्स :पंकजा मुंडेधनंजय मुंडेपरलीमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीNationalist Congress Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा