लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: अबू आजमी ने मानखुर्द सीट से लगाई जीत की हैट-ट्रिक, शिवसेना उम्मीदवार को दी करारी शिकस्त

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 24, 2019 18:58 IST

Abu Azmi: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने मानखुर्द सीट से लगातार तीसरी बार जीत हासिल करते हुए पूरी की जीत की हैट-ट्रिक

Open in App
ठळक मुद्देसपा के अबू आजमी ने मानखुर्द सीट से लगातार तीसरी बार हासिल की जीतअबू आजमी ने शिवसेना के गोविंद लोकारे को को दी 26 हजार ज्यादा वोटों से मात

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में गुरुवार को आए नतीजों में समाजवादी पार्टी के राज्य अध्यक्ष अबू आजमी ने लगातार तीसरी बार मानखुर्द शिवाजी नगर सीट से जीत हासिल की। 

अबू आजमी इससे पहले इस सीट से 2009 और 2014 में भी चुनाव जीत चुके हैं। इस जीत के साथ ही उन्होंने इस सीट से जीत की हैट-ट्रिक जमा दी है।

अबू आजमी ने हासिल की 26 हजार वोटों से जीत

इन चुनावों में आजमी ने 69036 वोट हासिल करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवसेना के विठल गोविंद लोकारे (43423 मत) को करीब 26 हजार वोटों से मात दी।

8 अगस्त 1955 को जन्मे अबू आजमी पिछले कई सालों से समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं और राज्य में पार्टी के बड़े नेताओं में शामिल हैं। वह राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं। उन्होंने 2014 विधानसभा चुनावों में मानखुर्द से कांग्रेस के सईद अहमद को मात दी थी। 

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए गुरुवार को आए नतीजों में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने 150 से ज्यादा सीटों पर कब्जा जमाते हुए फिर से सत्ता में वापसी कर ली है, कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के सीटों में बढ़ोतरी होने और उसके 100 से ज्यादा सीटें जीतने के बावजूद वह बहुमत से दूर रह गई है, वहीं इस गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी ने अबू आजमी समेत इन चुनावों में दो सीटों पर कब्जा जमाया है।

समाजवादी पार्टी ने सीटों के बंटवारे पर बात न बन पाने की वजह से शुरू में कांग्रेस-एनसीपी के साथ गठबंधन न करने का ऐलान किया था, लेकिन बाद में वह इस गठबंधन में शामिल हो गई थी। 

टॅग्स :समाजवादी पार्टीमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया