लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को और 7 फरवरी को मतगणना, आदर्श आचार संहिता लागू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2026 18:24 IST

कार्यक्रम उच्चतम न्यायालय द्वारा स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी करने की 31 जनवरी की समय सीमा को दो सप्ताह तक बढ़ाने के एक दिन बाद घोषित किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देलगभग 25,482 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।2025 तक तैयार की गई मतदाता सूची का इस्तेमाल किया जाएगा।इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल होगा।

मुंबईः महाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव पांच फरवरी को होंगे और मतगणना सात फरवरी को होगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह कार्यक्रम उच्चतम न्यायालय द्वारा स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी करने की 31 जनवरी की समय सीमा को दो सप्ताह तक बढ़ाने के एक दिन बाद घोषित किया गया।

राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के आयुक्त दिनेश वाघमारे द्वारा संवाददाता सम्मेलन में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। ये चुनाव 12 जिलों की जिला परिषदों और उनसे संबंधित 125 पंचायत समितियों में होंगे, जिनके लिए लगभग 25,482 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

एसईसी आयुक्त ने बताया कि मतदान पांच फरवरी को सुबह साढ़े सात बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक होगा। मतगणना सात फरवरी को होगी। वाघमारे ने कहा कि इन चुनावों के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा एक जुलाई, 2025 तक तैयार की गई मतदाता सूची का इस्तेमाल किया जाएगा।

नियमों के अनुसार, मतदाता सूचियों को जिला परिषद और पंचायत समिति के निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अलग-अलग कर दिया गया है, और इस स्तर पर नाम जोड़े या हटाए नहीं जा सकते हैं। मतदान के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल होगा।

टॅग्स :महाराष्ट्रचुनाव आयोगपंचायत चुनावPanchayat ParishadPanchayat Samiti
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो