लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव नतीजे: रुझानों में स्पष्ट बहुमत के बावजूद बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को नुकसान, कांग्रेस-एनसीपी को फायदा

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 24, 2019 12:02 IST

Maharashtra Election Results 2019: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों नतीजों के रुझानों में सत्ता में वापसी करने के बावजूद बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को हो रहा है नुकसान

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों के रुझानों में फिर से बीजेपी-शिवसेना की सरकारसत्ता में वापसी के बावजूद रुझानों में बीजेपी-शिवसेना की सीटें घटती दिख रही हैं

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन भले ही फिर से सरकार बनाते नजर आ रहे हैं, लेकिन 2014 विधानसभा चुनावों के मुकाबले इस बहुमत की सीटें घटती नजर आ रही हैं। 

288 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार को हो रही मतगणना में पहले चार घंटों के रुझानों में बीजेपी-शिवसेना स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए लगातार दूसरी बार सरकार बनाती दिख रही हैं, लेकिन खासतौर पर बीजेपी की सीटें 2014 के चुनावों के मुकाबले घटती नजर आ रही हैं। 

बीजेपी को हो रहा नुकसान, शिवसेना को फायदा!

दोपहर 12 बजे तक आए 288 सीटों के रुझानों के मुताबिक बीजेपी-शिवसेना गठबंधन इन चुनावों में 160 से ज्यादा सीटें जीतती दिख रही है, इनमें से बीजेपी को अकेले 96 और शिवसेना को 65 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। 

लेकिन 2014 के चुनावों के मुकाबले बीजेपी को नुकसान होता दिख रहा है। 2014 विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने अकेले 260 सीटों पर चुनाव लड़ते हुए 122 सीटें जीती थीं, लेकिन इस बार उसका आंकड़ा 100 के नीचे सिमटता दिख रहा है।

वहीं 2014 चुनावों में 282 सीटों पर लड़ते हुए 63 सीटें जीतने वाली शिवसेना लगभग उतनी ही सीटें जीतती दिख रही है।

सरकार न बना पाने के बावजूद कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को फायदा! 

2019 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों के रुझानों में भले ही कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन की सरकार बनती न दिख रही लेकिन 2014 के चुनाव के मुकाबले इन चुनावों में कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को फायदा होता दिख रहा है, जो 100 के करीब सीटें जीतती दिख रही है। 

2014 के चुनावों में कांग्रेस ने 42, एनसीपी ने 41 सीटों समेत कुल 83 सीटें जीती थीं। 

वहीं इन चुनावों में कांग्रेस और एनसीपी दोनों की सीटें भी बढ़ती नजर आ रही हैं। खासतौर पर एनसीपी को करीब 10 सीटों का फायदा होता दिख रहा है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजे: दोपहर 12 बजे तक 288 सीटों के रुझान

बीजेपी+162बीजेपी-96शिवसेना-66

कांग्रेस+101कांग्रेस-44एनसीपी-52

अन्य-25MNS-1AIMIM-2

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीNationalist Congress Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव